घटना की जानकारी पहुंचते ही पूरे गांव में पसरा सन्नाटा
मध्यप्रदेश के रीवा जिले का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। जिससे चार लोगों की मौत हो गई। जिले के गढ़ थाना अंतर्गत अमहा गांव से एक परिवार के लोग बच्ची का मुंडन कराने के लिए हरिद्वार गए थे। मुडंन के पश्चात वहां से नोएडा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे में मुजफ्फर नगर के पास एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पहुंचते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के ग्राम अमहा निवासी राजबिहारी शर्मा के घर के लोग बच्ची का मुंडन कराने के लिए हरिद्वार गए हुए थे। गंगा आरती के बाद देरशाम नोएडा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, इसी दौरान मुजफ्फरनगर हाईवे पर नई मंडी के पास दुर्घटना के शिकार हो गए। एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराया और कार के ऊपर पलट गया। इस भीषण हादसे में मासूम बच्ची काश्वी, उसके चाचा आशीष अवस्थी (28) और उनकी पत्नी नूपुर अवस्थी (26) ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बच्ची के पिता दीपक अवस्थी और उनकी पत्नी रत्ना अवस्थी गंभीर रूप से हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान बच्ची की मां रत्ना की भी मौत हो गई। पिता दीपक का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतकों का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया।

No comments
Post a Comment