पत्नी का अवैध संबंध बर्दाश्त नहीं कर पाया पति
रीवा. विवाह के पहले गर्ल फ्रैंड, ब्याय फ्रैंड का जो दस्तूर चल निकला है वह तो हजम हो जाता है। यह अलग बात है कि फिर ब्याय फ्रैंड शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने या फिर अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में सलाखों के पीछे प्यार का प्रायश्चित करते सालों गुजार देते हैं। लेकिन बात वहां हजम नहीं होती जब शादी के बाद भी महिला या पुरुष अवैध संबंधों की जंजीरो में जकड़ जाते है। जिसका परिणाम बड़ा ही भयावह होता है। ऐसा ही एक मामला मनगवां बस्ती से निकल कर सामने आया है। जिसमें पुलिस ने मृतक हंसराज विश्वकर्मा की पत्नी का चोला ओढ कर पड़ोसी युवक से अवैध संबंध बना कर शरीर की भूख मिटाने वाले आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गौरतलब है कि 29 नवबंर को मनगवां बस्ती निवासी हंसराज विश्वकर्मा पिता पंचरतन 35 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग कामय कर विवेचना शुरु की। विवेचना दौरान निकल कर सामने आया कि मृतक की 30 वर्षीय पत्नी किरन विश्वकर्मा का अवैध संबंध पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय ऋषिराज उर्फ राज लखेरा पिता संतोष लखेरा से हो गया था। इस बात की जानकारी किरन के पति हंसराज को लगी तो वह अपनी पत्नी को कई बार समझाया। यहां तक कि इस संबंध में दोनो के बीच कई बार विवाद भी हुये। उसके बाद भी उसकी पत्नी के सिर से पड़ोसी आशिक के इश्क का भूत नहीं उतरा। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन हंसराज अपनी पत्नी को उसके आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जो उससे बर्दास्त नहीं और फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवेचना में पुलिस ने उसकी पत्नी किरन सहित उसके आशिक राज लखेरा को दोषी मानते हुये हंसराज को आत्महत्या करने के लिए विवश किये जाने का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। आशिक संग युवा प्रेमी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

No comments
Post a Comment