10वीं के छात्र ने क्लासरूम में लगा ली फांसी, बचाने नहीं पहुंच पाया कोई, जानिए किस बात से था दुखी

Wednesday, 14 December 2022

/ by BM Dwivedi

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना 

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक प्राइवेट स्कूल में छात्र द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। ब्रेकफास्ट ब्रेक के दौरान 10वीं कक्षा के एक स्टूडेंट ने अपनी कक्षा में ही फांसी लगा ली। मंगलवार को यह पूरी घटना क्लासरूम  के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वारदात के वक्त सीसीटीवी कैमरे के पास कोई भी मौजूद नहीं था।  क्योंकि छात्र को फंदा लगाने में कुछ तो समय लगा, लेकिन उसे बचाने क्लारूम तक कोई नहीं पहुंच पाया। 

छात्र के दोस्तों ने बताया

मृतक का नाम ओम और उसकी उम्र 15 साल थी।  पुलिस के मुताबिक  स्कूल में पूछताछ  के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि  ओम ने पढ़ाई को लेकर दबाव में था, जिसके चलते ये कदम उठाया। बताया गया है कि उसका हाफ ईयरली इग्जाम चल रहा था।  उसके क्लासमेट के मुताबिक  इग्जाम को लेकर छात्र काफी परेशान था। क्योंकि इससे पहले सोमवार को ओम का साइंस का पेपर ख़राब हो गया था। राजपुर तहसील क्षेत्र के साल खेड़ा का रहनेवाला ओम कक्षा 6 से इस स्कूल में पढ़ रहा था और वह यहीं के हॉस्टल में रहता था। 

पुलिस ने बताया

मंगलवार की सुबह जब सभी छात्र नाश्ता कर रहे थे तो ओम वॉशरूम का बहाना बनाकर चला गया। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो उसका एक दोस्त उसे बुलाने गया तो  देखा कि ओम क्लासरूम में फंदे पर लटका हुआ है।  जिसके बाद उसने सभी इस बारे में जानकारी दी। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा ओम एक बहुत अच्छे स्वभाव का लड़का था। उसे देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि वह ऐसा कर सकता है। वहीं पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved