रीवा। कांग्रेस पार्टी के गठन को 136 वर्ष गुजर गये। 28 दिसंबर 1885 में डॉ. एएम हयूम ने कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को ऊर्जा देने रीवा आये संठगन प्रभारी प्रताप भानू शर्मा ने कांग्रेस के 136 वीं स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाये जाने की रणनीति बनाई है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया जायेगा। यह कार्यक्रम विवेकानंद पार्क में सुबह 11 बजे रखा गया है। जिसमें कांग्रेस कमेटी के शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष, महापौर सहित कांग्रेसियों का विशाल हुजूम रहेगा। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी के महापुरुषों को याद कर उनके पार्टी एवं जनता के प्रति समर्पण के इतिहास पर प्रकाश डाला जायेगा। इसके साथ ही संगठन प्रभारी प्रताप भानू शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता पार्टी एवं जनता के प्रति कुछ नया किये जाने का संकल्प लेंगे। तत्पश्चात सेवादल द्वारा ध्वजवंदन किया जायेगा। बताया गया कि इस अवसर पर कांगे्रस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, सरदार प्रहलाद सिंह, अशोक सिंह बुढ़वा, अकबर निजामी, स्वतंत्रता सेनानी जनार्दन तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, मुकुंद मिश्रा सहित 21 लोगों को सम्मानित किये जाने की चर्चा है। कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए कांग्रेस के पार्षद एंव प्रत्याशी पार्षद सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment