इसे भी देखें :शहर एसपी का हाका अभियान बेअसर, देर रात चाकू मार कर पत्रकार को लूटा
ऐसे अपराध समाज पर छोड़ रहे दुष्प्रभाव: न्यायाधीश
गौरतलब है कि आज की अधिकांश युवा पीढ़ी मेडिकल नशे में जकड़ती जा रही है। जो अपराधों को अंजाम तो दे रही रहे साथ ही अपने शरीर को भी नष्ट कर रहे। तस्कर चंद पैसों की लालच में युवाओं को मेडिकल नशे की ओर धकेल रहे। पकड़े गये मेडिकल नशे के तस्करों के प्रकरण में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मा. न्यायाधीश विक्रम सिंह से आरोपियों पर रहम बरते जाने की फरियाद की। जिसका जबाब देते हुये मा. न्यायाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसे अपराधियों पर रहम नहीं करनी चाहिये जिनकी वजह से समाज पर दुष्प्रभाव पड़े। उन्होने अपने फैसले पर लिखा कि ऐसी स्थित में अभियुक्तगण मो. शकील, मो. इस्लाम और मो. शाहीद की सजा में अधिक उदारता बरती जानी न्यायोचित नहीं होगा। तर्को, अभिलेश पर मौजूद सामग्री, अपराध की प्रवृति , गंभीरता समूचे समाज में ऐसे अपराध के पडऩे वाले गंभीर दुष्प्रभाव अधिनियम में वर्ष 2014 में हुये संसोधन आदि तथ्यों को देखते हुये इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये उसे समुचित दंड से दंडित किया जाना भी आवश्यक है।
इसे भी देखें : हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल में सजा काट रहे 106 साल के कैदी की मौत
एसपी के निर्देशन पर हनुमना पुलिस ने की थी कार्रवाई
एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध नशे के विरुद्ध अभियान छेड़ रखी है। एसपी को सूचना मिली कि तबेरा कार क्रमांक एमपी 19 टी 3217 में नशे की अवैध खेप यूपी मिर्जापुर की ओर से आ रही है। एसपी की सूचना पर हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव की पुलिस टीम और साइबर टीम तस्करों को पकडऩे के लिए लग गई। घटना 22 नवबंर 21 की है। पुलिस की टोली लगी तस्करों को इंतजार कर रही थी। इसी बीच तस्करों की गाड़ी आ गई और पुलिस के बिछाये जाल में जा फंसी। तीनो तस्करों को पकड़ कर पुलिस ने जब वाहन की तलासी ली तो 14 कार्टून में नशीली कफ सिरफ मिली। जिसे जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया था।

No comments
Post a Comment