इसे भी देखें : हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल में सजा काट रहे 106 साल के कैदी की मौत
चाकू देख भयभीत हुआ पत्रकार, बदमाशों के सामने हुआ सरेंडर
पत्रकार एक कमलकार माना जाता है न कि शस्त्र चलाने वाला योद्धा। बताया जाता है कि पत्रकार सरोज सोनी और बदमाशों के बीच भिड़त हुई। बदमाशों पर जब पत्रकार भारी पडऩे लगा तो उनमें से एक बदमाश धारदार चाकू निकाल कर हमला कर दिया। बदमाश के हाथों शस्त्र देख कमलकार अपने को सरेंडर कर दिया। कमलकार के सरेंडर होते ही बदमाश उसकी जेब की तलासी लिये। जेब में मोबाइल के अलावा कुछ नहीं मिला। बदमाश मोबाइल लूट कर ही संतुष्ट हो गये।
इसे भी देखें : नशीली कफ सिरफ के तस्करों को 20-20 साल की सजा, 1-1 लाख रुपये का हुआ जुर्माना
पुलिस के हाका के बाद शहर की गलियों में निकलते है लुटेरे
शाम ढ़लते ही शहर के थानों की पुलिस एलर्ट हो जाती है और फिर निकलते है शहर एसपी। जो पुलिस का काफिला लेकर शहर भ्रमण में निकलते है। कभी होटलों का निरीक्षण तो कभी सिगरेट, गुटखा खाने वालों पर कार्रवाई करते है। वाहन को भी अव्यवस्थित खड़ा किये जाने वालों पर भी पुलिस हाका की गाज गिरती है। इस दौरान बदमाशों की टोली कोई कोरेक्स के ठिकाने पर तो तो कोई गली के अंदर दारु पार्टी का आनंद उठाते रहते है। रात जैसे ही शहर एसपी का हाका खत्म होता है वैसे ही बदमाश शिकार की तलास में शहर की गलियों से निकल कर मुख्य मार्ग में आ जाते है और वारदात को अंजाम देकर शहर की तंग गलियों में समां जाते हैं।

No comments
Post a Comment