रीवा. जिला कराते संघ के खिलाडिय़ों राज्य कराते प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। मध्य प्रदेश कराते संघ एवं ऑल इंडिया कराते संघ के निर्देशन में कराते प्रशिक्षण कल्याण संघ जबलपुर द्वारा 41वीं राज्य कराते प्रतियोगिता का आयोजन बंगाली क्लब करमचंद चौक मढ़ाताल जबलपुर में 26 से 28 दिसंबर आयोजित होगी। जिसमें भाग लेने के लिए जिला कराते संघ के उपाध्यक्ष प्रेमलाल कुशवाहा, रमेश वर्मा एवं सचिव जितेंद्र तिवारी की मौजूदगी में सीनियर बालक वर्ग में अभिमन्यु प्रताप सिंह वजन वर्ग 75 केजी, ओम सिंह 50 केजी, अंकित नामदेव 50 प्लस, रोहित तिवारी सीनियर वर्ग कुमिते, सात्विक मिश्रा आयु वर्ग 17 से 18 एवं जूनियर बालक वर्ग में दुष्यंत देव सिंह 11 से 12, तन्मय त्रिपाठी 12 से 13, आदित्य नामदेव 15 से 16 आयुवर्ग में चयन किया गया है। इसी प्रकार बालिका वर्ग में सौम्या शुक्ला 14 से 15 एवं ज्योत्सना शुक्ला 13 से14 वर्ष में चयनित हुई हैं। सभी खिलाड़ी 26 दिसंबर को इंटरसिटी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कराटे संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र आर्य, नरेश काली, विपुल आर्या, अनीता पटेल आदि ने खिलाडिय़ों की प्रसंशा की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment