अवैध रूप से उपार्जन के लिए लाई गई 50 क्विंटल धान जब्त

Tuesday, 20 December 2022

/ by BM Dwivedi

नान की टीम ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा, गोदाम में रखवाया

रीवा. अवैध रूप से उपार्जन के लिए लाई जा रही 50 क्विंटल धान को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। जब्त धान को सरकारी गोदाम में रखवाया गया है। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम की टीम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मनगवां पुलिस थाना के सामने से गुजर रहे ट्रैक्टर में लोड धान की बोरियां को देखकर ट्रैक्टर को रुकवाया गया। धान और कागज का परीक्षण किया गया तो पाया गया कि ट्रैक्टर ड्राइवर के पास धान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। वह धान को किस खरीदी केंद्र में लेकर जा रहा था कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया। उसके द्वारा बताया गया कि धान मालिक द्वारा यह कहा गया है कि धान लेकर चलो हम कागज लेकर आ रहे हैं। इस पर जांच टीम द्वारा मौके पर ही धान को जब्त कर रीवा के शासकीय गोदाम में जमा करा दिया गया है।  नान अधिकारियों ने बताया कि जहां से धान लोड हुई थी उस फार्म हाउस के संचालक ने भी मना कर दिया। ट्रैक्टर में 125 बोरी धान लोड थी, जिसका वजन 50 क्विंटल और कीमत लगभग 40 हजार 800 रुपए बताई गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved