थाना प्रभारी अमहिया को कहा, नहीं चलेगा ऐसा
मजे की बात तो यह है कि नवागत सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के आदेश पर थाना प्रभारी अपने-अपने थाना का अपराध संबंधी चार्ट लेकर आये। जिन पर सीएसपी ने गौर फरमाते हुये थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये। लेकिन थाना प्रभारी अमहिया खाली हाथ झुलाते हुये सीएसपी कार्यालय जा पहुंचे। सीएसपी ने कहा कि अपराध संबंधी चार्ट कहां है तो थाना प्रभारी अमहिया ने कहा कि मैडम हम तो नहीं लाये। बस क्या था सीएसपी ने थाना प्रभारी से कहा कि ऐसा नहीं चलेगा।
अलालों को नहीं बख्सा जायेगा, हटाने के लिये दे आवेदन
समान थाना प्रभारी ने बैठक के दौरान बताया कि शहर ही नहीं जिले के थानों की तुलना में सर्वाधिक महिला आरक्षक उनके थाना में है। राजनीति की चौखट से होते हुये वह समान थाना पहुंची हैं। इन दिनों उनके थाना में एक-दो नहीं सात महिला आरक्षक है। जिनमें से एक महिला आरक्षक तो कोई काम की नहीं है, हमेशा ही गायब ही रहती है। समान थाना प्रभारी की बातें सुन सीएसपी ने कहा कि ऐसे अलालों को थाना में रहने का कोई हक नहीं है। ऐसे लोगों को हटाये जाने के लिए थाना प्रभारी आवेदन लिख कर दें, उन पर तुरंत कार्रवाही की जायेगी।

No comments
Post a Comment