शहर एसपी के हांका का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक, बोला वेलडन!

Tuesday, 6 December 2022

/ by BM Dwivedi


नवागत सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने जब से कमान संभाली है तब से शहर में संयुक्त रूप से हाका अभियान चला कर यातायात बाधित करने वालों एवं बाइक पर फर्राटे मारने वाले लंफगो को सबक सिखा रही है। मजे की बात तो यह है कि जो थाना प्रभारी अभी तक थानों में बैठकर कुर्सी तोड़ते रहे वह थाना प्रभारी शाम होते ही दलबल के साथ सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के साथ शहर की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने कदमताल करते नजर आते हैं। एक कहावत है कि जो करता है वही चर्चा में रहता है। ऐसा ही कुछ सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के साथ भी हो रहा। अपराधिक मानसिकता एवं अपराधियों को संरक्षण देने वालों के गले नवागत सीएसपी का कार्य गले नहीं उतर रहा। कोई सोशल मीडिया में उनके कार्यो पर कटाक्ष कर रहा है तो कोई प्रेस नोट जारी कर महिला सीएसपी शिवाली का मनोबल तोडऩे का प्रयास कर रहा है। यह बाते जब एसपी नवनीत भसीन के कानों तक पहुंची तो सोमवार की रात अचानक वह नवागत सीएसपी  शिवाली चतुर्वेदी के कार्यो का निरीक्षण करने शिल्पी प्लाजा जा पहुंचे।

इसे भी देखें: भाजपा में सदस्यता लेकर विपक्षियों की बढ़ा रहे दिलों की धड़कनें

असमाजिक तत्वों को खदेड़ते हुये पाया 

इस दौरान उनके साथ एडिशलन एसपी अनिल सोनकर भी साथ थे।  देखा तो उनकी टीम लफंगो के वाहनों को रोक कागज एवं ड्राईविंग लाईसेंस का निरीक्षण करते हुये लापरवाह वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुये एवं सड़क किनारे वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति निर्मित करने वालों के साथ ही ठेलों के सामने खड़े असमाजिक तत्वों को खदेड़ते हुये पाया। यह देखते ही एसपी नवनीत भसीन ने सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी का मनोबल बढ़ाते हुये कहा वेलडन शिवाली। इतना ही नहीं एसपी ने सीएसपी को स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई भी राजनैतिक या किसी अन्य प्रकार दबाव बनाने का प्रयास करे तो उस पर सख्त कार्रवाई करें। बताते चले कि सोमवार को शहर एसपी शिवाली चतुर्वेदी सिविल लाइन थाना प्रभारी, अमहिया थाना प्रभारी सहित शहर के अन्य थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ बिछिया, धोबिया टंकी, शिल्पी प्लाजा, सिरमौर चौराहा सहित शहर के मुख्य मार्गो पर हाका चलाया। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved