इसे भी देखे : कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही रीवा की जनता से की है नफरत, जानिए क्यों पूर्व महापौर ने लगाए ये आरोप
भाजपाईयों को चरित्र का सुधार करना चाहिये
एमआईसी सदस्य धनेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि शहर की जनता भाजपाईयों के चाल चरित्र से परिचित है। कायदे से भाजपाईयों को अपने चरित्र पर सुधार करने की आवश्कता है। 23 वर्षो में भाजपाईयों ने ननि में जो बंदरबाट किया है वह किसी से छुपा नहीं है। ननि की बेशकीमती जमीन बेचने का मामला हो या फिर शासन की योजनाओं में आई राशि के बंदरबाट का। जनता के रूपयों का बंदरबाट कर उनकी गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया है। एमआईसी सदस्य धनेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि महापौर के कार्य का ही नतीजा है कि रीवा विधायक द्वारा डिफाल्टर कंपनी के हाथों सीवरेज का काम देकर जो सड़के खुदवा दी थी वो आज बन कर तैयार हैं।
इसे भी देखें : रीवा विधायक पर महापौर को तंज कसना पड़ा भारी, भाजपाइयों ने लगाई आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी
टैक्स कम करने का प्रस्ताव बन कर हो रहा तैयार
एमआईसी सदस्य धनेंद्र सिंह बघेल ने भाजपा से महापौर के प्रत्याशी रहे प्रबोध व्यास को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि जनता पर टैक्स का बोझ लादा जा रहा था। रीवा विधायक और सांसद चुप्पी साधे हुये थे। इस बात को जनता बखूबी जानती है। आज जनता इस बढ़े टैक्स की वजह से भाजपा को नकार दी। 23 सालों में भाजपा ने जो गलती कि उसे चार माह में ठीक करने की उम्मीद कैसे कर रहे। उन्होंने कहा कि टैक्स कम करने के लिए प्रस्ताव बन कर तैयार हो रहा है। उनके द्वारा स्वंय निगम आयुक्त को टैक्स कम करने के लिए पत्र लिखा गया है। इतना ही नहीं एमआईसी से स्वीकृत भी करवाया जायेगा। दूसरों पर कीचड़ उछालने के पहले भाजपाई अपने गिरेबां में झांक कर देखे 214 करोड़ की सीवरेज योजना जो कमीशन के चलते डिफाल्टर कंपनी केके स्पन को दी गई। उसने करोड़ो रूपये की सड़क खोद दी। 9752 गड्डे कर छोड़ दिये। जो जनता के लिए परेशानियों का सबब बने। अरबों रूपये मीठे पानी पर खर्च हो गये और जन-जन तक मीठा पानी नहीं पहुंचा। 20 करोड़ रूपये के वॉटर स्ट्राम प्रोजेक्स को पांच साल हो गये, अभी भी 17 नालों का कार्य पूरा नहीं हुआ।

No comments
Post a Comment