इसे भी देखें : शहर एसपी के हांका का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक, बोला वेलडन!
भाजपा के जिलाध्यक्ष के हाथों दो दिग्गजों की सदस्यता
भाजपा के जिलाध्यक्ष के हाथों अलग-अलग कार्यक्रम में दो दिग्गजों को सदस्यता लेने की हवा जैसे ही त्योंथर विधानसभा में बही तो जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक के चेहरे का आंकलन करने लगी। एक ओर युवा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह तो वहीं दूसरी ओर विधायक श्यामलाल द्विवेदी के प्रयासों से कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाली महिला कृष्णावती शुक्ला। खैर यह तो पार्टी के वरिष्ठ नेता ही तय करेंगे कि त्योथर विधानसभा का प्रत्याशी कौन होगा? क्योंकि दावेदारों में चर्चित विधायक श्यामलाल द्विवेदी एवं देवेंद्र सिंह का भी नाम सामने आ रहा है। लेकिन जो त्योथर विधानसभा क्षेत्र में जो बयार युवा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह की बह रही है वह कहीं न कहीं जनता को सोचने के लिए विवश कर सकती है।

No comments
Post a Comment