इस अवसर मे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता सिंह ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के उन्नयय और छात्रों को भारतीय भाषाओं की जानकारी देने, अन्य भारतीय भाषाएं सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सरोज गोश्वामी ने कहा की 11 दिसंबर को भारतीय भाषा दिवस या भारतीय भाषा उत्सव के रूप में प्रस्तावित किया गया है। क्योंकि यह आधुनिक तमिल कविता के अग्रणी कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती का प्रतीक है। सुब्रमण्यम भारती ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशभक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए गीत लिखे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषण, गायन, लेखन, नाटक, संगीत, ब्यंजन, फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. राजश्री पाण्डेय, डॉ. वंदना त्रिपाठी, डॉ. रश्मि ऑर्नाल्ड, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. वनीता धुर्वे सहित अतिथि विद्वान, कर्मचारी उपस्थित रहे।
टीआरएस कॉलेज में भाषा दिवस कार्यक्रम
शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालयके हिन्दी विभाग द्वारा भारतीय भाषा उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी चतुर्वेदी ने किया। संयोजक डॉ. शिप्रा द्विवेदी ने कवि सुब्रमण्डय भारती के जीवन और कृतित्व पर संक्षिप्त चर्चा की। साथ ही भाषा के महत्व एवं भाषाई एकता पर महत्वपूर्ण बातें रखी। इस दौरान आयोजित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण में प्रथम अभय कुमार चौरसिया एवं द्वितीय रितेश नामदेव, तृतीय नीलम सिंह रहीं। कार्यक्रम में डॉ. भूपेन्द्र सिंह, डॉ. समयलाल प्रजापति, डॉ. बृजेन्द्र कुशवाहा, डॉ. शंखवंती खरे, डॉ. उर्मिला वर्मा, डॉ. रमेश पाठक, डॉ. उर्मिला वर्मा, डॉ. रानू तिवारी, डॉ. बृजेश साकेत एवं छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे।



No comments
Post a Comment