इसे भी देखें : तीन दिन के अंदर बेटी नहीं मिली तो थाने के सामने करेंगे आत्मदाह
सेंध लगा कर घुसे अंदर, बंधक बना कर की पिटाई
अगडाल निवासी अशोक तिवारी के घर बीती रात चोरी की नियत से सेंध लगा कर आधा दर्जन बदमाश घर के अंदर घुस गये। घटना लगभग ड़ेढ बजे की रात की बताई जाती है। चोरो की आहट सुन कर अशोक तिवारी की नींद खुल गई। शोर मचाते कि उसके पहले ही एक बदमाश ने उन पर कट्टा तान दिया। इतना ही नहीं दरवाजे पर लगे हटका को निकाल पर उनकी पिटाई भी करने लगा। अशोक कुमार के चिल्लाने पर उनकी सात साल की पुत्री सहित बुजुर्ग पिता श्यामसुंदर जाग उठे। बताया गया कि चोरों ने बच्ची के गर्दन पर चाकू रख दिया और बुजुर्ग पिता को धक्का देते हुये गिरा दिया। इस बीच महिलायें आवाज सुन कर आई। बताया जाता है कि स्थित गंभीर देखते हुये घर में घुसे बदमाश जिस रास्ते से आये थे उसी रास्ते से भाग निकले।
इसे भी देखें :सेमरिया विधायक की बढ़ी मुश्किलें, एडीजे ने याचिका की खारिज, जानिए क्या है मामला
नगदी सहित ले गये दो मोबाइल
पीडि़त अशोक तिवारी ने बताया कि चोर दो उनकी एवं उनके पत्नी की मोबाइल अपने साथ ले गये। साथ ही पिता के तख्ते के नीचे रखा लड़की का संदूक भी अपने साथ ले गये। संदूक में 10 हजार रुपये नगदी सहित जमीन संबंधी दस्तावेज रखे हुये थे। पुलिस ने बताया कि संदूक घर से दूर एक खेत के पास पड़ा मिला। जिसमें रखे दस्तावेज जमीन पर बिखरे मिले।
No comments
Post a Comment