पीडि़त के पिता ने कहा, आरोपी को बचा रही स्थानीय पुलिस
रीवा. स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान पीडि़त पिता ने कहा है कि यदि तीन दिन के अंदर उनकी बेटी नहीं मिली तो वे परिवार सहित सोहागी थाने के सामने आत्मदाह कर लेंगे। वहीं इस मामले को लेकर ब्राह्मण महासभा ने भी थाने के घेराव की चेतावनी दी है।जानकारी के अनुसार सोहागी थाना क्षेत्र के रायपुर सोनौरी से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। पीडि़त पिता ने जब नामजद अपहरण की रिपोर्ट लिखानी चाही तो पुलिस ने यह कहकर मना कर दिया कि पहले से गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज है। इस पर पीडि़त ने कहा कि उनकी बेटी को ढूंढ़ दिया जाए, लेकिन स्थानीय पुलिस मामले को दबाने का आरोप लगाया जा रहा है। पीडि़त पिता का कहना है कि उनके पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है। वे अपहरणकर्ता को भी जानते हैं लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही है। जिसपर उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बच्ची का तीन दिनों में पता नहीं लगा तो पुलिस थाने सोहागी के सामने सपरिवार आत्मदाह करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सोहागी पुलिस और प्रशासन की होगी। वहीं इस मामले में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी पुष्पेंद्र मिश्र एवं अशोक तिवारी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द बच्ची की खोज कर परिवार जनों को नहीं सौंपा तो सोहागी थाने का घेराव किया जाएगा।
No comments
Post a Comment