यह भी देखें : टैंकर व कार के बीच हुई टक्कर, पुलिस को मिली 8 पेटी अंग्रेजी शराब व कट्टा, चालक पर मामला दर्ज
जनता की समझ में यह नहीं आता कि आखिर पुलिस रात्रि गस्त पहरा कहां करती है? आये दिन चोरी, लूट, राहजनी की वारदातें होती है। गुरूवार की रात चोरों के निशाने पर बस स्टैंड अंकित गुप्ता पिता स्व. संतोष गुप्ता का घर आ गया। बस क्या था पुलिस से बेखौफ चोर मंडली ने सामने लगे दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस कर लाखों के जेवरात पार कर उड़ गये। बताया गया कि अंकित गुप्ता परिवार सहित अपनी बहन के यहां सीधी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शनिवार को जब लौट कर आया तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखी गोदरेज की आलमारी का दरवाजा भी टूटा हुआ था। आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थी। जिनकी कीमत पीडि़त के अनुसार लगभग 10 लाख रुपये बताई जाती है। घटना की शिकायत पीडि़त ने मऊगंज थाना में दर्ज करवा दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरी के संबंध में जानकारी एकत्रित करने में जुट गई।

No comments
Post a Comment