अंतिम संस्कार को लेकर मायके एवं ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़े, जानिए फिर पुलिस ने क्या निकाला रास्ता

Monday, 5 December 2022

/ by BM Dwivedi

पति पर आग लगाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत

मध्यप्रदेश में रीवा के संजयगांधी अस्पताल रीवा में रविवार को दोपहर उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब मृतिका के अंतिम संस्कार को लेकर मायके एवं ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये। थाना प्रभारी अमहिया एंव मीडिया के हस्तक्षेप के बाद शव का अंतिम संस्कार किये जाने के लिए दोनो पक्षों के प्रयागराज यूपी नियत हुआ। गौरतलब है कि रीवा महसांव निवासी अर्चना साकेत पिता रामजी साकेत 24 वर्ष का विवाह चार वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सतना जिले के पिपरा बरबंध थाना बदेरा में सुखई साकेत के पुत्र लल्लू लाल साकेत के साथ हुआ था। पति आये दिन अर्चना के साथ मारपीट करता था। पति का कहना था कि शासन द्वारा मिलने वाले दिव्यांग राशि उसे पिता से दिलाया जाये। जो शासन से अर्चना साकेत के पिता को आज तक नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि अर्चना साकेत मायके आई हुई थी। जिसे उसका पति अपने साथ पिपरा बुला ले गया। 18 नवबंर की रात दोनो के बीच पैसे को लेकर झगड़ा हुआ। पति ने उसके साथ मारपीट को अंजाम दिया। 

सुबह होने पर अर्चना जब अपने मायके आने की जिद करने लगी तो आरोपी ने वहीं गैलन में रखे मिट्टी का तेल डाल कर अपनी पत्नी की शरीर में आग लगा दी। जिसे नाजुक हालत में एसजीएमएच लाया गया था। इसी बीच अर्चना ने अपना मृत पूर्व बयान भी मोबाइल में रिकॉड करवाते हुये घटना के संबंध में मायके पक्ष के लोगों को अवगत कराया। शनिवार की रात उपचार के दौरान अर्चना की मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए मायके पक्ष के लोग अपने गांव शव ले जाना चाहते थे तो वही ससुराल पक्ष के लोग अपने गांव में अंतिम संस्कार करना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच तनाव की स्थित बन गई। थाना प्रभारी अमहिया और मीडिया के हस्तक्षेप  पर यह तय हुआ कि मृतिका का अंतिम संस्कार प्रयागराज यूपी में किया जाये।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved