टीवी शो 'वाह भाई वाह' में छा गये रीवा के हास्य कवि, लूट ली शैलेष लोढ़ा की महफिल, देखें कामता माखन की प्रस्तुति

Thursday, 15 December 2022

/ by BM Dwivedi

तीन कवियों ने विंध्य का नाम किया रोशन

मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र की धरती सदियों से शूरवीरों और कलाकारों को जन्म देती आई है। जो देश ही नहीं विदेशों में भी विंध्य के नाम का डंका पीटा है। कई कलाकार फिल्मी पटल पर देखे गये तो कई टीवी शो पर जिनका तालुक शहर से रहा है। लेकिन इन दिनों ग्रामीण अंचल के कलाकारों ने धूम मचा रखी है। जिस महफिल में जाते श्रोताओं को ऐसा मंत्रमुग्ध करते है जैसे मोहनी मंत्र फंूक दिया हो। उनकी प्रतिभा का ही नतीजा है कि एक बार फिर से मुम्बई की धरती पर जाकर रीवा के कलाकारों ने विंध्य के नाम का डंका पीट दिया। गर्व की बात तो यह है कि इन रीवा के ग्रामीण अंचल में रहने वाले इन हास्य कवियों को देश के एकलौते कवि और कविताओं पर आधारित टीवी शो वाह भाई वाह में मंच दिया गया। जिस मंच का संचालन तारक मेहता फेम के मशहूर कवि कलाकार शैलेष लोढ़ा हैं। जो वाह भाई वाह के नाम पर प्रतिदिन रात्रि 9:30 मिनट पर प्रसारित किया जाता है। देखें कामता माखन की प्रस्तुति -


इसे भी देखें : प्रेमी जोड़ो को पांच साल की सख्त सजा, जानिए क्या किया था गुनाह

हंसी के ठहाकों से किया लोट-पोट 

रीवा के ग्रामीण अंचल से तालुक रखने वाले हास्य कवि लालगांव से आशीष तिवारी निर्मल, महमूदपुर से कामता माखन एवं लभौली मझगवां के रहने वाले वाले हास्य कवि अमित शुक्ला है। बताया जाता है कि मुम्बई में हुये काव्य पाठ पर इनकी हास्य कविता सुनकर लोगों ने ऐसे हंसी के ठहाके लगाये कि लोट-पोट हो गये। देश के कोने-कोने से आये कवियों ने बधाई का दांता लगा दिया। अब तक वाह भाई वाह टीवी सीरियल में रीवा के हास्य कलाकारों में से अमित शर्मा एंव कामता माखन ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीता है, अब आशीष तिवारी निर्मल की बारी है।

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved