बस्ती में महिलायें बना रहीं थी कच्ची शराब, आबकारी टीम ने दी दबिश, लाहन देख दंग रह गई पुलिस

Thursday, 8 December 2022

/ by BM Dwivedi



रीवा।  नशे के अवैध कारोबार में महिलायें पुरुषों को भी मात दे दी। नशीली कफ सिरफ, गांजा, मदिरा का अवैध कारोबार अब ज्यादातर महिलाओं के हाथ में है। मजे की बात तो यह है कि ये महिलायें कच्ची शराब बनाये जाने में कुशल कारीगर के रूप में मानी जाती है। पुलिस या आबकारी रिकॉड उठा कर देखा जाये तो ज्यादातर साकेत और जायसवाल समाज की महिलाओं में कच्ची शराब बनाये जाने का प्रचलन है। प्रभारी जिला सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन के निर्देश पर आबकारी अमला लगातार कच्ची शराब बनाने वालों के ठीहों पर दबिस दे रहा है। बुधवार को आबकारी अमला नईगढ़ी के जायसवाल बस्ती में दबिस दी। दबिश दौरान कोई महिला शराब बनाते हुये मिली तो कोई लाहन को तैयार करते हुये। 

इसे भी देखें:शहरवासियों को शहर एसपी के ओहदे का हुआ एहसास, असामाजिक तत्वों में बढ़ी दहशत, जनाए कैसे

कई घरों में गला तर करते मिले सुराप्रेमी 

कई घरों में कच्ची शराब से गला तर करने वाले सुराप्रेमी मिले। जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि उनकी टीम ने 8 घरों में तलासी लेकर 28 लीटर कच्ची शराब जब्त की। साथ ही 1660 किग्रा लाहन को तलास  मौके पर नही नष्ट कर दिया। जिनकी अनुमानित राशि लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी टीम ने शिववती जायसवाल, अनीता जायसवाल, सविता जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, आभावती जायसवाल, रजनी जायसवाल, उर्मिला साकेत एंव शिवमूरत प्रजापति के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। कार्रवाही में मऊगंज सर्किल के आबकारी उप निरीक्षक मनोज कुमार बेलवंशी, शबनम बेगम, आशीष शुक्ला प्रधान आरक्षक बृजकिशोर वर्मा, रामसागर मांझी आरक्षक विद्या सिंह, उमाकांत तिवारी, नगर सैनिक मनोज द्विवेदी एंव राजेंद्र मिश्रा शामिल रहे।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved