पुलिस की नौकरी खाने में तुले वाहन चोर, नाकामी पर एएसपी ने एक को किया निलंबित

Thursday, 8 December 2022

/ by BM Dwivedi

रीवा.शहर में आये दिन वाहन चोरी की वारदातें होती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जिस दिन बाइक चोरी न जाये। बीच-बीच में चोर बड़ी वाहनों में भी हाथ साफ कर देते है। वाहन चोरों को आंतक इस कदर है कि आम जनमानस अपने-अपने वाहनों को लेकर चिंतित है। वाहन चोरों के कई गिरोह सक्रिय है जो अपना-अपना क्षेत्र नियत कर वारदात को अंजाम देते है। वाहन चोरी की वारदात में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने गस्त पर लारवाही बरते जाने में समान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक 972 श्रीकांत तिवारी को निलंबित कर दिया। 

इसे भी देखें: शहरवासियों को शहर एसपी के ओहदे का हुआ एहसास, असामाजिक तत्वों में बढ़ी दहशत, जनाए कैसे

निलंबन आदेश से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

निलंबन आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ पुलिसकर्मी तो झल्लाते हुये कहते नजर आये कि अब तो वाहन चोरों ने हद कर दी, पुलिस की ही नौकरी खाने में उतारू हो गये। घटना 6 दिसबंर 22 के रात की है समान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रीकांत तिवारी की गस्त ड्यूटी नेहरू नगर बीट में लगाई गई थी। उसी रात अज्ञात चोरों ने नेहरू नगर कालोनी स्थित दिनेश पार्क समीप रहने वाले उमाशंकर तिवारी के घर से बैगनआर कार वाहन क्रमांक एमपी 19 सीए 2940 को पार कर दी। जबकि घटना की रात प्रधान आरक्षक को नेहरू नगर बीट में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, चोर-बदमाशों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एडशिनल एसपी अनिल सोनकर ने बुधवार को प्रधान आरक्षक श्रीकांत तिवारी को कार्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved