काले गुब्बारे छोड़कर आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का किया विरोध, जानिए क्यों कर रहे दो माह से आंदोलन

Sunday, 11 December 2022

/ by BM Dwivedi

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 66 दिन से कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना


रीवा. संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में 66 दिनों से मृत सुअरों के मुआवजे की मांग एवं पशु चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष महापड़ाव किया जा रहा है। शनिवार को बसोर समाज के आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विरोध काले गुब्बारों उड़ाकर किया। गुब्बारों के माध्यम से ज्ञापन भेजकर भारी विरोध जताया गया है। 

मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाने गरीबों का हितैषी होने का दावा करते हैं लेकिन रीवा में बसोर समाज के पीडि़तोंं को अभी तक न्याय नहीं मिला। इस दौरान अंदोलनकारियों ने कहा कि हम लोग आंदोलन छोड़कर जाने वाले लोग नहीं हैं। जिस दिन मुख्यमंत्री दोबारा रीवा की धरती पर आएंगे या उनका कोई मंत्री आएगा तो उनको घेरने का काम किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन दौरान मोर्चे के नेता रामजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, संतकुमार पटेल, ललित मिश्रा, रामनरेश सिंह, पप्पू कनौजिया, तेजभान सिंह, हरिशंकर सिंह, राजबली बिंद सहित आंदोलनकारी प्रदीप बंसल, सकोचिल प्रसाद बंसल, राजेश, रमेश उर्फ  राजभान, राजाराम, सरज,ू सुरेश्,ा बाबूलाल, रमेश मोतीलाल, अनिल, पवन, संदीप, बिहारी लाल गौतम, रामशरण, किशोरीलाल सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved