तेरह वर्ष की आयु से शुरू किया था क्रिकेट खेलना
रीवा. संभाग एवं मध्यप्रदेश के लिये पूर्व में खेल चुके दायें हांथ के मध्यम तेज गेंदबाज आदर्श सिंह का चयन रेल्वे की रणजी टीम में किया गया है। इस प्रकार रीवा से जुड़े एक और क्रिकेट खिलाड़ी ने अपनी उपलब्धि से विंध्य का मान बढ़ाया है। रीवा निवासी आदर्श ने 13 वर्ष की आयु से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। रीवा डिवीजन के कोच एरिल एंथोनी के मार्गदर्शन में उन्होने अपनी गेंदबाजी की क्षमता को पैना किया व विभिन्न अंतर संभागीय मैचों में रीवा की ओर से खेलते हुये बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके कारण सत्र 2018-19 में मध्यप्रदेश की अंडर-19 टीम में उनका चयन किया गया।
इसे भी देखें: रीवा में नवीन औद्योगिक क्षेत्र बनेगा पटेहरा, भूमि आवंटित, जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं
शानदार प्रदर्शन के चलते हुआ चयन
उस सत्र में उन्होंने ने मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुये 5 मैचों मे 25 विकेट हासिल किये थे। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय रेल्वे द्वारा उन्हे खेल कोटे से नियुक्ति प्रदान की गयी जिसके कारण वो बाद में मध्यप्रदेश के स्थान पर रेल्वे की ओर से खेलने लगे। 2019-20 के सत्र में आदर्श रेल्वे की अंडर-22 टीम की ओर से खलते हुए कुल 37 विकेट लेने में सफल रहे। 2021-22 के सत्र में भी उन्होंने 3 मैचों में 17 विकेट लिये थे। आदर्श के लगातार शानदार खेल से प्रभावित होकर उन्हे रेल्वे की रणजी टीम में शामिल किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर आरडीसीए के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सचिव कमल श्रीवास्तव सहित आरडीसीए के समस्त पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व व वर्तमान खिलाडिय़ों सहित खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.

No comments
Post a Comment