दिल्ली से घर जाते समय हुआ हादसा
भारतीय खिलाड़ी टीम के धुरंधर खिलाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गये। क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि दिल्ली से घर लौटते समय उनकी कार का बड़ा एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास हुआ। यहा पर मोड में उनकी कार रेलिंग से बुरी तरह से टकरा गई। जिसके बाद उनकी कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से क्रिकेटर को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ को देहरादून के मैक्स अस्पताल में लाया गया है। जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।इसे भी देखें: पीएम मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के हुआ निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुखाग्नि
ऋषभ के पैर में आई गंभीर चोट
चिकित्सकों के मुताबिक क्रिकेटर ऋषभ के माथे और पैर में गहरी चोट है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
No comments
Post a Comment