होम गार्ड की महिला सैनिक कच्ची शराब बनाने वालों की फोड़ेंगी मटका

Friday, 16 December 2022

/ by BM Dwivedi

रीवा। जिला आबकारी अमला अब मजबूती की ओर बढ़ रहा है। नवागत प्रभारी जिला सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन आबकारी अमले को मजबूती देने के लिए होमगार्ड से आधा दर्जन महिला सैनिकों को अपनी टीम में शामिल किया है। जो अब दबिस दौरान सक्रिय भूमिका निभायेंगी। गौरतलब है कि जिले में 90 प्रतिशत महिलाये अवैध शराब का कारोबार करती हैं। चाहे वह कच्ची शराब बनाये जाने का मामला हो या फिर पैकारी की शराब बेचने का हो। आबकारी और पुलिस टीम को उस वक्त मुश्किल का सामना करना पड़ जाता है जब उनकी कार्रवाई के विरोध में शराब बनाने वाली महिलाये मोर्चा खोल देती हैं।  महिला बल की कमी की वजह से आबकारी एंव पुलिस टीम को अपने कदम पीछे करने पड़ जाते हंै। जिला आबकारी अधिकारी ने रीवा के हालातों एंव रिकॉड का निरीक्षण कर यह निष्र्कष निकाला कि महिलाओं से निपटने के लिए महिला बल की जरुरत है और होमगार्ड से आधा दर्जन महिला की मांग की। शुक्रवार को होमगार्ड से महिला प्रधान आरक्षक शशि सिंह, महिला सैनिक मानवती तिवारी, सरोज पांडेय, दयावती साकेत, मनोज रावत एवं आरती देवी साकेत ने जिला आबकारी कार्यालय में अपनी आमद दर्ज करवाई है। जो कच्ची शराब के कारखानों में जाकर शराब जब्ती के साथ ही लाहन को सड़ाने वाले मटकों को फोड़ेंगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved