एटीएम फ्राड कर राशि निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे करते थे वारदात

Friday, 16 December 2022

/ by BM Dwivedi

एएसपी ने किया खुलासा

रीवा. एटीएम बूथ पर हितग्राहियों को चकमा देकर उनके खाते से राशि उड़ाये जाने की आये दिन घटनायें होती है। एटीएम बूथ पर लाइन में लगा व्यक्ति यह नहीं समझ पाता कि उसके बगल में खड़ा व्यक्ति ईमानदार है या फिर फ्राड और फ्राड व्यक्तियों पर भरोसा कर एटीएम कार्ड देकर ठगी का शिकार हो जाता है। एडिशनल एसपी रीवा अनिल सोनकर ने खुलासा करते हुये बताया कि एटीएम फ्राड कर राशि निकालने के आरोप में समान पुलिस ने दिनेश साहू पिता लालमन साहू 26 वर्ष निवासी सलैहा थाना मझौली जिला सीधी एवं हरिओम शुक्ला पिता शेषमणि शुक्ला 30 वर्ष निवासी खाम्ह थाना मझौली जिला सीधी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के सुराग लगाने एंव धर पकडऩे में शहर एसपी शिवाली चतुर्वेदी सहित सीसीटीवी आपरेटर योगेश सिंह की अहम भूमिका रही है। आरोपियों से पुलिस ने 13 नग एटीएम कार्ड एवं बाइक बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश करने के बाद दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में ले लिया गया है।

इसे भी देखें:आबकारी विभाग ने कबाड़ से दे दिया शासन को लाखों का राजस्व, जानिए कैसे

अमहिया और समान थाना क्षेत्र में वारदात को दिया था अंजाम

एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि पकड़े गये आरोपी अमहिया थाना क्षेत्र के सिरमौर चौराहा एंव समान थाना क्षेत्र के समान तिगड्डा स्थित एटीएम बूथ पर ठगी को अंजाम दिया था। पहली वारदात 24 नवबंर 22 को अमहिया थाना के सिरमौर चौराहा स्थित एटीएम बूथ पर की। जिसमें लौर थाना के घुंघरी निवासी बृजेंद्र कुमार तिवारी पिता छोटेलाल का एटीएम कार्ड बदल कर 22 हजार रुपये निकाल लिये थे। दूसरी वारदात समान तिराहा स्थित एटीएम बूथ में की। जहां गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छिरहटा निवासी वैशाली मिश्रा पिता कमलेश मिश्रा ठगी का शिकार हुई। आरोपियों से उससे एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 41 हजार 3 सौ रूपये निकाल लिये थे। एएसपी ने आरोपी बाइक से रीवा आते थे और घात लगाकर वारदात को अंजाम देने के बाद वापस सीधी की ओर लौट जाते थे। आरोपियों को दो दिन का पुलिस रिमांड लेकर ठगी की राशि सहित अन्य अपराधों के संबंध में पूछतांछ की जायेगी। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved