गुढ़ नगर परिषद एंव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बना राजनीति का अखाड़ा
रीवा। गुढ़ नगर परिषद एंव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। और बने भी क्यों न, एक ओर जहां कांग्रेसियों को चुनाव मैदान में पछाड़ कर नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी में भाजपा नेत्री डॉ. अर्चना सिंह बैठी हैं वहीं दूसरी ओर समुदायिक स्वास्थ केंद्र में उनके पति डॉ. कल्याण सिंह जिनके अस्पाल परिसर में कुछ दिन पूर्व एक एनजीओ संचालिका से विवाद जो हो गया। एक कहावत है कि माछी मांगे खता, यह गुढ़ के उन कांग्रसियों के लिए सटीक बैठती है जो डॉ. अर्चना सिंह की शोहरत और डॉ. कल्याण सिंह की समाजसेवा की वजह उनके कदम राजनीति में आगे बढ़ पा रहे है। गुढ़ स्थित समुदायिक स्वास्थ केंद्र में एनजीओ संचालिका से विवाद क्या हो गया कांग्रेसियों को डॉ. कल्याण सिंह एवं उनकी पत्नी नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह को घेरने का मौका मिल गया। हलांकि पुलिस ने एनजीओ संचालिका की शिकायत पर डॉ. कल्याण सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया था। जिस पर डॉ. कल्याण सिंह को मा. न्यायालय से जमानत भी मिल गई। उसके बावजूद भी स्थानीय कांग्रेसी धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट कर रहे थे। सियासत की इस लड़ाई में तब नया मोड़ आ गया जब नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कांग्रेसियों को निशाने पर लेकर प्रेस नोट जारी करते हुये अपना बयान दिया। भाजपा से चुनी गई नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने बुधवार के दिन स्थानीय कांग्रेसियों पर पलटवार करते हुये कहा कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। भ्रष्टाचार और अपराध में पीएचडी वाले कांग्रेसी आज इमानदारी का सर्टिफिकट बांट रहे है।...और खोल दिया काला चिट्ठा
मंगलवार के दिन पुराने थाना में डॉ. कल्याण सिंह सहित नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह का विरोध करने वाले स्थानीय कांग्रेसियों का भाजपा नेत्री डॉ. अर्चना सिंह ने काला चिट्ठा खोलते हुये प्रेसनोट जारी किया। नपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने अपने प्रेसनोट पर बताया कि किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष मिश्रा पर अपने भाभी के साथ मारपीट किये जाने पर थाना में अपराध पंजीबद्ध हुआ जो आज भी न्यायालय में चल रहा है। इसी प्रकार ब्लाक मंडल अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय पर गुढ़ थाना में 420, 467, 468, 120 बी सहित अन्य कई अपराध दर्ज हैं। यहां तक की एनएसए की कार्रवाही भी प्रस्तावित थी। कांग्रेस के ही पदाधिकारी राकेश तिवारी की पत्नी पर ग्राम पंचायत बड़ागांव में लाखों रुपये के बिना कार्य करवाये राशि निकाले जाने की रिकवरी कलेक्टर द्वारा निकाली गई थी जो आज भी जमा नहीं की गई। गुढ़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 कांग्रेस पार्षद मुस्ताक खान पर अपने भाभी के साथ मारपीट किये जाने पर गुढ़ थाना में धारा 498 ए, 323, 324 सहित अन्य धारा पर अपराध पंजीबद्ध है जो न्यायालय में विचाराधीन है। नपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने जारी प्रेस नोट में बताया कि प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक मुस्ताक खान का नाम बोटर लिस्ट में गुढ़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6, रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 35 एवं सतना जिले के बिरसिंगपुर में नाम अंकित है। 2022 के चुनाव में रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 35 से चुनाव भी लड़े लेकिन हार की मुंह देखनी पड़ी। इतना ही नहीं नपा अध्यक्ष गुढ़ ने बताया कि इनके नाम कोई संपति गुढ़ में नही है उसके बावजूद भी बीपीएल समूह बना कर आंगनबाड़ी गुढ़ से शासन की योजना का लाभ ले रहे हैं।
No comments
Post a Comment