कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति का रीवा में भव्य स्वागत
रीवा. जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के नवनियुक्त कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार मिश्रा रीवा पहुंचे। जहां कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र रके प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. एसके पयासी ने कुलपति को पुष्प गु'छ देकर सम्मानित किया। साथ ही कॉलेज मे होने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।
इसे भी देखें : शहरवासियों को शहर एसपी के ओहदे का हुआ एहसास, असामाजिक तत्वों में बढ़ी दहशत, जनाए कैसे
स्वागत समारोह में तकनीकी प्रकोष्ठ के इंचार्ज प्रो. एसके त्रिपाठी द्वारा कृषि माहविद्यालय में होने वाले शिक्षण, शोध एवं प्रसार में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से कुलपति को अवगत कराया। इस दौरान कुलपति ने कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा किये जा रहे शिक्षण, शोध एवं प्रसार कार्य की सराहना की। साथ ही कहा की भविष्य में कृषि में होने वाले चुनौतियों से सामना करने के लिए प्रध्यापकों एवं वैज्ञानिकों को सजग रहना होगा। उनको इस प्रकार सक्रियता से कार्य करना है कि छात्रों एवं कृषकों की समस्याओं को समय पर हल किया जा सके। इस दौरान कुलपति द्वारा कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के विभिन्न इकाईयों एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र में केन्द्र प्रमुख डॉ. एके पाण्डेय, प्रो. आरके तिवारी, डॉ. अखिलेश कुमार सहित कृषि वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments
Post a Comment