रीवा की आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी दीप्ति सिंह का प्रदेश की टीम में किया गया चयन

Friday, 9 December 2022

/ by BM Dwivedi



रीवा. 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की  मध्यप्रदेश की बालिका क्रिकेट टीम में रीवा की 14 वर्षीय अति प्रतिभाशाली आलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति सिंह को चयनित किया गया है। इस खबर से संभाग के खेल प्रेमियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।  बतादें कि दीप्ति दायें हाथ की बेहतरीन बल्लेबाज एवं दायें हाथ से ही मध्यम तेज गेंदबाजी करती हैं।  दीप्ति 11 दिसंबर को भोपाल रवाना होंगी जहां फेथ क्लब मैदान में 12 दिसंबर से मध्यप्रदेश की टीम का राज्य स्तरीय कैंप है।
इसे भी देखें : रीवा में नवीन औद्योगिक क्षेत्र बनेगा पटेहरा, भूमि आवंटित, जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं

किया था शानदार खेल का प्रदर्शन 

पिछले माह संपन्न हुई बालिका अंतरसंभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था जिसके कारण रीवा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी थी। उसके बाद इंदौर में आयोजित सलेक्शन मैचों में भी दीप्ति ने सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्हे मध्यप्रदेश की टीम मेें स्थान मिला। प्रदेश की टीम इसी माह से आरंभ हो रहीं बीसीसीआइ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेें भाग लेगी। उनके चयन पर आरडीसीए के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एवं सचिव कमल श्रीवास्तव सहित चेयरमैन केके सिंह, उपाध्यक्ष राजीव खन्ना, कांतदेव सिंह, समीर टंडन जयंत खन्ना, मुकेश श्रीवास्तव इंजी. राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र सिंह सहित कोच एवं खिलाडिय़ों प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved