सड़क किनारे दारू पिलाने वालों को आबकारी टीम ने सिखाया सबक

Saturday, 17 December 2022

/ by BM Dwivedi

रीवा. शहर में सड़क किनारे दारू पिलाने का प्रचलन लंबे समय से चला आ रहा है। जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और आबकारी अमला समय-समय पर कार्रवाही करता रहता है। शुक्रवार को प्रभारी जिला सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन के निर्देश पर आबकारी टीम ने कई स्थानो में दबिस देकर दारू पिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाही की। इतना ही नहीं अवैध रूप से दारू बेचने वालों के यहां दबिश देकर मदिरा जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। इस संदर्भ में प्रभारी जिला सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन ने बताया कि उनकी टीम ने झिरिया स्थित अमित गुप्ता, अनीता पटेल, शीला सोंधिया एंव करहिया शराब दुकान समीप अमित दाहिया एवं हीरालाल साहू के विरूद्ध शराब पिलाये जाने का अपराध पंजीबद्ध किया है। इनके साथ ही उनकी टीम ने लक्ष्मणपुर निवासी घोघे सिंह, राहुल सिंह के घर दबिस देकर 48 सौ रुपये की देशी एवं विदेशी शराब जब्त कर अपराध पंजीबद्ध किया है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक अभिमन्यु पाठक, गोकुल प्रसाद मेघवाल, आशीष शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved