मंदिरों में हो रहे धार्मिक आयोजन, जगह-जगह मानस पाठ व भंडारे का आयोजन
2022 को अलविदा कहने के साथ ही 2023 का स्वागत करने के लिए शनिवार की देर रात तक को लोग जश्न में डूबे रहे। होटलों में पार्टियां चलती रहीं और लोग अपने अंदाज में नये साल का जश्न मनाते नजर आए। नए साल के स्वागत में शनिवार को उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने बड़े स्तर पर नए साल के स्वागत की तैयारियां की है। 2022 को अलविदा कहने के लिए जगह जगह कार्यक्र का आयोजन हुआ। वहीं शाम को नए साल के स्वागत के जश्न में लोग परिवार सहित लोग घूमने के लिए निकले और पकवानों का लुत्फ उठाया। नए साल के स्वागत में शहर के सभी होटलों में पार्टियां चलती रहीं। डीजे के धुन पर लोग थिरकते रहे। होटल संचालकों ने भी नए साल के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की थी और डीजे लाइट व म्यूजिक की इंतजाम किये थे। शनिवार को बाजार में भी अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं रविवार की सुबह यानी नये साल की पहली भोर में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि रात 12 बजे से ही लोग शुभकामनाएं देने लगे थे। वहीं सुबह होते ही लोग भगवान का आर्शीवाद लेने बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचने लगे।इसे भी देखें : एडीजी ने रायपुर कर्चुलियान थाना को माना जिले का नबंर वन, प्रभारी को किया पुरस्कृत
मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन, जगह-जगह मानस का आयोजन
नए वर्ष के स्वागत में मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान के विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही खासी भीड़ देखी जा रही है। कई मंदिरों में मानस का आयोजन हुआ जिसका समापन 1 जनवरी को भंडारे के साथ हो रहा है। राम का नाम लेते हुए लोग नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। 1 जनवरी को बड़े स्तर पर मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
रात 12 बजते ही होने लगी आतिशबाजी
नए साल का स्वागत लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया। रात 12 बजते ही चारों ओर जमकर आतिशबाजी हुई और लोगों ने पटाखे फोड़े। एक दूसरे को नए साल की बधाइयां और शुभकमनाएं दी। होटलों में पार्टियां मना रहे लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को खूब शुभकामनाएं दी। जो लोग दूर थे उनको मोबाइल पर मैसेज और फोन करके शुभकामनायें दी।
No comments
Post a Comment