शहर में जब विकास का काम शुरु हुआ तब रीवा विधायक टॉफी खा रहे थे: मंगू

Saturday, 14 January 2023

/ by BM Dwivedi

रीवा। नव वर्ष मिलन समारोह के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल को जमकर खींचा। यहां तक कह दिया कि देश की आजादी के बाद जब विकास की बात आती है तो बिछिया पुल के निर्माण के दौरान वह टॉफी खाते रहे। कांग्रेस की सरकार में ही बिछिया और बड़ी पुल का निर्माण हुआ। छोटी पुल का निर्माण जरुर रीवा विधायक ने देखा होगा क्योंकि वह पूर्व सीएम अर्जुन सिंह एवं श्रीयुत की देन है जिसका ठेका रीवा विधायक के पिता भैयालाल लिये थे। अपने को विकास पुरूष कहलवाने वाले रीवा विधायक उस समय का एक्टेक्चर देंखे और आज का। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि रीवा के विकास पुरूष कहलाये जाने भाजपा के विधायक राजेंद्र शुक्ला ने आर्थिक और संपन्न लोगों का विकास किया है। शहर में जो ओवर ब्रिज को विकास बता रहे है उसमें न तो कोई साइकिल वाला चल सकता और न ही कोई गरीब रिक्सा चालक। 

इसे भी देखें : बहुती फाल में गैंगरेप का शिकार होने से बची लड़कियां, दरिंदों ने बना लिया था बंधक, जानिये कैसे खुद को बचाया

शहर की जनता ने दिखा दिया आइना

इतना ही नहीं पूर्व मंत्री एवं राजेंद्र शुक्ला को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने बताया कि ये भारतीय जतना पार्टी और विकास पुरुष की बात करें तो रीवा विधायक भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर चलते हैं। क्योंकि उनकी अलग दुनिया है वो कहते है कि भाजपा उनकी जेब में है। भारतीय जनता पार्टी ने भी उनको आइना दिखा दिया और नगर निगम चुनाव में भी शहर की जनता ने रीवा के विकास पुरूष को आइना दिखा दिया। कांग्रेस गरीब के विकास की बात करती है जैसे वृद्धा पेंशन, बिजली का बिल, कन्या विवाह योजना सहित अन्य योजना। रीवा विधायक ने पुर्नघनत्वी योजना लाकर अपना विकास किया है, गरीब का नहीं। गौरतलब है कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इस संदर्भ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि भाजपा के अंदर आपस का झगड़ा और कांग्रेस परिवार के अंदर आपस की एकता का संदेश है। जिसका उद्देश्य भारत जोड़ो यात्रा, देश के अंदर नफरत को भागने देश को जोडऩे राहुल गांधी निकले तो कांग्रेस के लोग एकता के सूत्र में बंध कर कमलनाथ एंव राहुल गांधी के झंडे और कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved