पुलिस की सक्रियता से चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रीवा। नईगढ़ी थाना अंर्तगत बहुती फाल और देवलहा फाल महिलाओं एंव लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है। एक ओर जहां अपने प्रेमी संग लड़कियां घूमने जाती है वहीं दूसरी ओर भेडिय़े घात लगाये बैठे रहते है। जब भी कोई संदिग्ध हालत में लड़कियां या महिलायें मिली तो दरिंदे लूटपाट करने के साथ ही आबरू तक लूट लेते हैं। इतना ही नहीं हत्या तक को अंजाम दे देते हैं। इतना ही नहीं बहुती जैसे पर्यटन स्थल को सुसाइड प्वाइंट बना रखा है। उसके बावजूद भी वहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से न तो प्रशासन कोई पहल कर रही और न ही शासन। गुरुवार के दिन अपने प्रेमी संग पिकनिक मनाने गई तीन लड़कियां गैगरेप का शिकार होते-होते बची। भेडिय़ों की चंगुल में फंसी लड़कियों ने जागरुकता का परिचय देते हुये 100 डालय को अपनी गोहार सुनाई। इतना ही नहीं अपनी आबरु बचाने के लिए जोर-जोर से शोर भी मचाने लगी। जिसे सुनते ही एक ओर जहां स्थानीय लोग पहुंचे वहीं दूसरी नईगढ़ी थाना का पुलिस अमला बहुती प्रपात पहुंच गया। भेडियें लड़कियों को छोड़ जंगल के रास्ते भाग निकले। परंतु नईगढ़ी पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही घंटो में चार दरिंदे पकड़ लिये गये। एक दरिंदे की पुलिस सरगरमी से तलाश कर रही है।
इसे भी देखें : शहर में जब विकास का काम शुरु हुआ तब रीवा विधायक टॉफी खा रहे थे: मंगू
बीच पहाड़ में लड़कियों को बना लिया था बंधक
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि लड़कियों की टोली बहुती फाल के नीचे गई हुई थी। वहीं पांच की संख्या में बदमाश बैठ कर शराब पी रहे थे। लड़कियां वापस लौटने के लिए जब पहाड़ चढ़ रही थी तो बीच पहाड़ में बदमाशों ने उनको रोक लिया। साथ रहे युवक की जब पिटाई की तो वह लड़कियों को छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। इस बीच दरिदों ने लड़कियों के साथ अश्लीलता करनी शुरु कर दी। साथ ही एक बदमाश वीडियो बनाने लगा। लड़कियों ने बदमाशों का जम कर विरोध किया। इस बीच एक लड़की ने 100 डायल को फोन भी लगा दी।इसे भी देखें : डीआईजी कार्यालय के सामने महिलाओं की गुंडागर्दी, खाकी खामोश बन रही तमाशबीन
दो दिन पहले ही मुंबई, सूरत से लौटे थे दरिंदे
बहुती फाल में ज्यादातर अपराध ऐसे तबके के लोग देते हैं जो घर के बिगड़े औलाद होते है। जिनका केवल अपराध से ही नाता होता है। जब जी आया तो झोला उठाकर मुंबई, सूरत मजदूरी करने निकल जाते हंै और दो-चार माह वहां गुजारने के बाद घर लौट कर सारा पैसा दारु जुआं में बहा देते हैं। पुलिस ने बताया कि स्थानीय जनों की मदद से लड़कियों की आबरू से खेलने वाले आरोपी अनीश उर्फ निशा कोल पिता मोहनलाल 19 वर्ष, संदीप कुशवाहा पिता मोतीलाल कुशवाहा 19 वर्ष, गुलाब कुशवाहा पिता विष्णु कुशवाहा 19 वर्ष एवं अंकुश कुशवाहा पिता त्रिवेणी कुशवाहा 21 वर्ष सभी निवासी बहुती को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है जिसकी सरगरमी से तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड, पैसा मांगने, मारपीट किये जाने सहित अन्य अपराध पंजीबद्ध किये गये है।
No comments
Post a Comment