जिले की मांग को लेकर सीएम की रोक दी थी जनदर्शन यात्रा
पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि मऊगंज से उनका जनप्रतिनिधि का नाता नहीं परिवारिक नाता है। और अपने परिवार के सुख एवं दुख में वह बराबर के भागीदार है। मऊगंज को जिला बनाये जाने की आवाज उनके द्वारा भी उठाई गई। बताया कि 50 हजार की जनता लेकर हमने गिरफ्तारी भी दी। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने याद दिलाते हुये कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने जनदर्शन यात्रा निकाली थी और सभी विधानसभा में गये लेकिन मैने उनकी जनदर्शन यात्रा को इस शर्त पर घुसने नहीं दिया कि जब तक मऊगंज को जिला नहीं बनाया जायेगा तब तक सीएम को मऊगंज में घुसने नहीं दिया जायेगा।
दिसंबर तक का दिया था समय, जिला के नाम पर उजाड़ रहे मऊगंज को
पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि मऊगंज को जिला बनाये जाने के लाने के लिए उनके द्वारा वृहद रूप से आंदोलन किया गया था। जिसमें मऊगंज विधानसभा की लगभग 50 हजार जनता उनके साथ खड़ी थी और सभी ने अपनी गिरफ्तारी दी। तब प्रदेश सरकार को चेताया था कि यदि दिसंबर तक मऊगंज जिला नहीं बना तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जायेगा। जिसका भय आज भी प्रदेश सरकार को सता रहा है कि मऊगंज को जिला बनाये जाने की आग फिर न भड़क उठे। जिसे दबाने के लिए मऊगंज में कार्य तो शुरु कर दिया गया। और अतिक्रमण के नाम पर मऊगंज को उजाडऩे का प्रयास किया जा रहा। आज मऊगंज में केवल कब्रिस्तान और खेल के मैदान नजर आ रहे है।
No comments
Post a Comment