रीवा। हस्तशिल्प, हाथकरघा कारीगरों के उत्थान के लिए दिल्ली में मंथन किया गया। जिसमें त्योथर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के युवा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रीय समाजिक समरसता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही आल इंडिया हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद से नवाजा गया है। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जनपद हाट में हस्तशिल्प एंव हाथकरघा से जुड़े सम्मानित कारीगरों के आर्थिक उत्थान एवं भारत सरकार द्वारा किये जा रहे सहयोग को लेकर देश व्यापी मंथन हुई। जिसमें देश के कई राज्यों से आये आल इंडिया हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में विशेष रूप से कारीगरों के आर्थिक विकास पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। बैठक में आल इंडिया हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य प्रफुल्ला महापात्र की अध्यक्षता में की गई। जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव तथा त्योथर विधानसभा से भाजपा के युवा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, चेयरपर्सन श्रीमती वेलासीरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह चंद्रवशी, मप्र के अध्यक्ष डॉ. जयराम जाटव, जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष अबुल हसन, इरशाद अली, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष हेमालिनी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हनुमंत सिंह भेर, अरुणाचल के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ताननी सहित अन्य प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment