कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, अब की बार कमलनाथ की सरकार

Thursday, 5 January 2023

/ by BM Dwivedi

रीवा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल द्वारा आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठक में शहर सहित जिले की दूर-दराज से आई कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार पलटने के लिए जमकर जोश दिखाई दिया। प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल एंव उपाध्यक्ष कविता पांडेय के साथ पूरे जोश खरोश के साथ नारा दिया कि अब की बार कमलनाथ की सरकार। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर जो जोश दिखाई दिया उससे ऐसा महसूस हुआ कि इस बार भाजपा सरकार की कुर्सी खतरे में है। हजारों की तादात में एकत्रित कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल एंव उपाध्यक्ष कविता पांडेय द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर विधानसभा चुनाव मैदान में काम करने दृढ़ संकल्प लिया है। अब की बार कांग्रेस की सरकार का ऐसा नारा लगा कि पंडाल गूंजमान हो गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष विभा पटेल ने वरिष्ठ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती ज्ञानवती अवस्थी, डॉ. पद्मावती पांडेय विभूति, गीता प्रजापति, संगीता तिवारी, विनीता केवट, लीला सोंधिया, सतरूपा मिश्रा एवं सविता सहित अन्य वरिष्ट महिला कार्यकर्ताओं को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। साथ ही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सिंह ने कार्यक्रम में आये महिला कांगे्रेस से आये पदाधिकारियों को सम्मानित कर नारी शक्ति को मजबूत बनाये जाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस संगठन से शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, प्रभारी सुषमा शुक्ला, प्रभा शुक्ला,  प्रदेश सचिव विजय लक्ष्मी मिश्रा, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, लक्ष्मी सिंह परिहार, बबिता साकेत, वरिष्ट पार्षद रामा दुबे, नजमा बेगम,आरती बक्सरिया, सूफिया बेगम, सत्या द्विवेदी, राखी पांडेय सहित ब्लाक अध्यक्ष मंडल, सेक्टर प्रभारी एंव बूथ कमेटी सहित हजारों की तादात में  महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

प्रदेश की सरकार महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं: प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल

आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने उपस्थिति महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस शीत लहर में हजारों की तादात में आई शहर से लेकर ब्लाक स्तर तक की महिला पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ता को सम्मेलन के प्रति रूझान देख कर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को गिराने में इनको विशेष योगदान रहेगा। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी में काफी इजाफा हुआ है। सरकार चूल्हे से लेकर डीजल-पेट्रोल तक के दामों में बढ़ोतरी कर जनता का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई। आये दिन कहीं बच्ची के साथ तो कहीं किसी महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटनायें हो रही है। जिसे न कोई देखने वाला है और न ही कोई सुनने वाला।

मामा मदारी की सरकार अब नहीं चलेगी: कविता पांडेय

आज से घर-घर हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ अध्यक्ष के माध्यम से हुआ है। नारी शक्ति घर-घर तक इस अभियान को पहुंचायेगी। नारी शक्ति अब मामा मदारी की सरकार नहीं चलने देगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने इस दौरान कहा कि हमारी कमलनाथ की 15 महीने की सरकार में सभी लोग सुरक्षित रहे। कमलनाथ की सरकार ने वृद्धा पेंशन बढ़ा कर 6 सौ रूपये किया। कन्या विवाह योजना में भी राशि बढ़ाई। जहां भाजपा सरकार की बात करें तो आम आदमी से लेकर व्यापारी तक ठगा जा रहा है। जीएसटी की मार से व्यापारी तंग है तो रसोई के किराने से लेकर डीजल पेट्रोल तक की मार से आम जनता की कमर टूट गई। आज युवा वर्ग पढ़ लिख कर बेरोजगार घूम रहा है। उसके कदम अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। इन सब का कारण मामा मदारी है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति भाजपा सरकार का तख्ता पटल कर रहेगी।

महिला कांग्रेस को ऊंचाईयों पर ले जाने का हम करेंगे काम: रवि

कांग्रेस के नवनियुक्त संगठन मंंत्री रवि तिवारी ने कहा कि रीवा में महिलाओं का ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जिसका श्रेय प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय को जाता है। जो वर्षो से महिलाओं की आवाज बन कर खड़ी है। संगठन मंत्री रवि तिवारी ने कहा कि महिला कांग्रेस को ऊंचाईयों तक ले जाने का काम हम सब मिल कर करेंगे। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved