मुबंई की धरती पर धूम मचाने वाले रीवा के पूर्व सैनिकों का रॉयल राजपूत संगठन ने किया सम्मान

Tuesday, 3 January 2023

/ by BM Dwivedi

मुबंई की धरती पर आयोजित स्नेहा इवेंट एंड मैनेजमेंट का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक विष्णुदत्त शर्मा थे जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छग सरकार के कैबिनेट मंत्री सुंदरलाल दास ने शिरकत की थी। जिसमें विंध्य समेत यूपी तक के पूर्व सैनिको ने हिस्सा लिया था। आयोजित कार्यक्रम शामिल पूर्व सैनिकों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर महाराष्ट्र की धरती मुंबई में ख्याति अर्जित की। उन्ही से रीवा के पूर्व सैनिक यज्ञ प्रताप सिंह एंव संजय सिंह का भी नाम शामिल है। जिनको कार्यक्रम में स्नेहा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। रीवा के पूर्व सैनिक यज्ञ प्रताप सिंह एंव संजय सिंह को अवार्ड मिलने पर रॉयल राजपूत संगठन ने नववर्ष की बधाई देने के साथ ही अवार्ड हासिल किये जाने पर केक काट कर बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान रॉयल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह संजू, उपाध्यक्ष राजीव सिंह शेरा, प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री आनंद सिंह कछवाह, प्रांत सचिव अनिल सिंह कर्चुली, संभाग अध्यक्ष प्रशांत सिंह बघेल, संभाग प्रभारी सूर्यमणि सिंह कर्चुली, संभाग उपाध्यक्ष गौरव सिंह कर्चुली, संभाग सचिव अर्जुन सिंह गहरवार, संभागीय मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर बबली, जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह चंदेल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष शिव सिंह तोमर, नगर महामंत्री दिग्विज सिंह एवं नगर उपाध्यक्ष सौरव सिंह सहित संगठन के कई लोग उपस्थित रहे।  

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved