विधायक की विकास यात्रा को रोकने के लिए सरपंचों के साथ जनपद अध्यक्ष धरने पर बैठे
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के जनपद पंचायत गंगेव में रविवार को उस समय असमंजस की स्थित बन गई जब भाजपा विधायक के विकास यात्रा को रोकने के लिए सरपंचों की टोली के साथ जनपद अध्यक्ष ने काला झंडा लेकर धरने पर बैठ गये। किसी को यह बात समझ नहीं आ रही थी कि जिस जनपद अध्यक्ष ने भाजपा के बैनर तले शपथ लिया आज वहीं अचानक भाजपा की पीठ पर खंजर कैसे चलाने को उतारू हो गया। लोग अलग-अलग कयास लगाने लगे। कुछ राजनीतिज्ञों ने तो यह भी बताया कि मनगवां विधानसभा में भाजपा दो गुटो में बट गई। एक गुट विधायक पंचूलाल प्रजापति के साथ है तो दूसरे गुट की बागडोर कहीं और है! फिलहाल राजनीति में पर्दे के पीछे कुछ भी हो परंतु जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी द्वारा सरपंचों के साथ भाजपा के विकास यात्रा निकलने के पहले ही काला झंडा लेकर विरोध करना चर्चा का विषय बन गया है। सच क्या है यह तो राजनीतिज्ञों और मतदाताओं के लिए शोध का विषय है। फिलहाल जनपद अध्यक्ष विकास ने सरपंचों के साथ विरोध प्रर्दशन कर विकास यात्रा को झूठा बताते हुये विधायक पंचूलाल प्रजापति को सभा में काले झंडे ने के साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।दल-दल के साथ लिया था शपथ
जनपद पंचायत गंगेव जनपद अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार थे रमेश सिंह और विकास तिवारी। बताया जाता है कि रमेश सिंह कांग्रेस का दामन थाम कर अध्यक्ष पद की कुर्सी की ओर कदम बढ़ते हुये 8 मतों में सिमट गये। तो वहीं विकास तिवारी जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए दल-दल का दामन थाम कर 17 बोट पाकर विजयश्री हासिल की। शपथ समारोह में एक ओर जहां कांग्रेस के दिग्गज विराजमान थे तो वहीं भाजपा से स्थानीय विधायक सहित विधानसभा अध्यक्ष शामिल रहे। और दोनों ही पार्टियों के साथ विजय जुलूस निकाला गया था। वहीं इस संबंध में जब जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी से पूछा गया तो उन्होने बताया कि वह अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रहे।
पहले ही दिन थम गया भाजपा के विकास यात्रा का पहिया
कार्यालय भाजपा मंडल मनगवां से विकास यात्रा की रूपरेखा के साथ पार्टी के जिम्मेदारों की सूची जारी की गई है। जिसमें 5 फरवरी को विकास यात्रा की गंगेव जनपद से शुरुआत कर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव होते हुये 12 फरवरी को देवरा में आम सभा कर विकास यात्रा का समापन किया जाना है। परंतु गंगेव जनपद पर हुये विरोध के चलते ही पहले ही दिन भाजपा के विकास यात्रा के रथ का पहिया थम गया। बताया गया कि विधायक पंचूलाल प्रजापति की सभा में आई जनता से ज्यादा जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी के साथ भीड़ दिखाई दी। जिससे इस बात का संकेत मिलता है कहीं न कहीं या तो विधानसभा की जनता भाजपा विधायक पंचूलाल प्रजापति से रूष्ठ है या फिर भाजपा का दूसरा गुट विधायक पंचूलाल प्रजापति के गुट से मजबूत है।
No comments
Post a Comment