MP में आप ने भरी चुनावी हुंकार, पूरे जोरशोर से मध्यप्रदेश की इतनी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Friday, 3 March 2023

/ by BM Dwivedi

 


पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर मप्र के लोग परिवर्तन को तैयार

आम आदमी पार्टी ने स्थानीय वृन्दावन गार्डेन में रीवा जोन के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम जरिए चुनावी हुंकार भरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे जोरशोर से मध्यप्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आप की लड़ाई भाजपा और कांग्रेस से नहीं है। यदि ये पार्टियां अपना काम अच्छे से करती तो हमें पार्टी बनाने की जरूरत ना पड़ती।

Also ReadRewa News: कार्यपालन यंत्री ने पूर्व विधायक के समझौते को नकारा! स्थाई कर्मियों ने किया घेराव कर जमकर की नारेबाजी

केवल व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीति

उन्होंने कहा कि 75 सालों में इस देश में सिर्फ राजनीति हो रही है, काम नहीं हो रहा है। इसी वजह से अभी भी हम अन्य देशों की तुलना में बहुत पीछे हैं। आम आदमी पार्टी केवल व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीति में है। कहा कि पंजाब और दिल्ली की तर्ज में मध्यप्रदेश के लोग भी परिवर्तन के लिए तैयार हैं। वहीं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा परिवर्तन की शुरुआत सिंगरौली से हो चुकी है अब पूरा विंध्य परिवर्तन के लिए तैयार है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा पार्टी समाज के अंतिम छोर के लोगों को कैसे आगे लाया जाय इसके लिए काम कर रही है। संचालन इंजी. दीपक सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव सिंह सहित रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया के आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved