Rewa News: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट से लगाई छलांग, पुलिस ने दिखाई सतर्कता, जानिए पूरी घटना

Friday, 17 March 2023

/ by BM Dwivedi

Accused of raping daughter jumps from court: मध्यप्रदेश के रीवा जिला अदालत में दुष्कर्म का एक आरोपी भागने के लिये जमकर स्टंट दिखाया। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते बचा लिया। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय पुलिस शुक्रवार की शाम दुष्कर्म के आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश करने जिला अस्पताल लेकर लाई थी। तभी आरोपी हथकड़ी सहित फिल्मी अंदाज में  भागने लगा। उसने अदालत के से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन कार्ट परिसर में तैनात दो जवानों ने हथकड़ी खींच कर पकड़ लिया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।  और सूचना मिलते ही मौके पर विश्वविद्यालय व सिविल लाइन थाने का बल पहुंचा।  जिसके बाद भारी पुलिस की मौजूदगी में दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेशकर किया गया। बताया गया है कि बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात के चलते कोर्ट ने जेल वारंट जारी किया है। जिसे मेडिकल चेकअप के बाद केन्द्रीय जेल रीवा भेज दिया गया है।

Also Read:बच्चों से भाजपा विधायक के खिलाफ नारे लगवा कर मुश्किलों में फंसे मंगू ...

बेटी के साथ करता था दुष्कर्म

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिध तिवारी के मुताबिक  32 साल का बाप काफी समय से बड़ी बेटी से दुष्कर्म करता आ रहा है। कुछ दिनों पहले छोटी बेटी के साथ गलत किया। रक्तरंजित बेटी ने मां को दुष्कर्म की जानकारी दी। शिकायत के बाद विश्वविद्यालय थाने में 16 मार्च को अपराध क्रमांक 114/23 आईपीसी की धारा 354, 376 का प्रकरण दर्ज किया गया। बताया गया है कि बीते दिन दोनों बेटियों का पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। जिसमें रेप की पुष्टि होने पर विश्वविद्यालय पुलिस ने देर रात आरोपी बाप को गिरफ्तार किया था।  इसके बाद  17 मार्च को शाम कोर्ट में पेश करने के लिये लाया गया था।  तभी शातिर अपराधी ने कोर्ट से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते सफल नहीं हो पाया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved