मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू एक बार फिर से विवादों में फंसते हुये नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रीवा में 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के दौरान कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता ने बच्चों से भाजपा विधायक राजेन्द्र शुक्ला के खिलाफ नारे लगवाए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल हुआ यह वीडियो 15 मार्च को भाजपा नेता एवं पूर्व भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री गौरव तिवारी के पास पहुंचा। उन्होंने इस वीडियो को लेकर राष्ट्रीय बाल आयोग को ट्विटर पर ट्वीट किया। वीडियो को देखकर राष्ट्रीय बाल आयोग ने भी संज्ञान लिया और दूसरे ही दिन 16 मार्च को दिल्ली की टीम ने रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा दिया है।
Also Read:पिता की मृत्यु के बाद मसीहा बने गांव के नौजवान, जानिए कैसे दीपा का बसाया घर...
ये है पूरा मामला
दरअसल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' चलाया जा रहा है। जिसके तहत कांग्रेसी नेता घर-घर जा रहे हैं और लोगों से संपर्क कर भाजपा की खामिया गिनाते हुये कांग्रेस का बखान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं पूर्व शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू को मोहल्ले में भ्रमण के दौरान कुछ बच्चों की टोली मिल गई। इसी दौरान उन्होंने बच्चों से भाजपा विधायक के खिलाफ नारे लगवाए।
No comments
Post a Comment