फिर बढ़ गये रसोई गैस के दाम, 50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, 6 साल में 380 रुपए बढ़ गई कीमत, जानिये क्या होगा असर

Thursday, 2 March 2023

/ by BM Dwivedi

कमर्शियल गैस 350 रुपए हुआ महंगा

नई दिल्ली. होली से पहले तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए गैस के दाम (LPG cylinder prices increased again) बढ़ा दिए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर (LPG cylinder ) बुधवार से 50 रुपए, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial gas Cylinder) 350 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया। बतादें कि घरेलू गैस के दाम आठ महीने बाद बढ़ाये गये हैं। घरेलू गैस के दाम 6 जुलाई, 2022 के बाद से स्थिर थे। जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम जनवरी में 25 रुपए बढ़े थे।

Also Readएक मार्च से बदल गए कई नियम, लोगों की जेब पर पड़ेगा बुरा बसर, जानिये क्या-क्या किये गये बदलाव

ये होगा आम आदमी पर असर

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढऩे (LPG cylinder prices increased again) से जहां रसोई का बजट बिगड़ेगा, वहीं कमर्शियल सिलेंडरों दाम बढऩे से  इसका असर होटल-रेस्तरां में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर देखने को मिलेगा। ईंधन खुदरा विक्रेता हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। इस कारण एलपीजी के सिलेंडरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। बतादें कि स्थानीय करों के कारण घरेलू रसोई गैस की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग हैं। हालांकि सरकार पात्र परिवारों को रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर उपलब्ध कराती है, लेकिन यह रियायत नाम मात्र की होती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के तहत उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं।

Also Readभोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट में 7 आतंकियों को फांसी, जानिये कैसे युवाओं को उकसाते थे जिहाद के लिये

सबसे अधिक गैस की खपत रसोई में

एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder ) का सबसे ज्यादा उपयोग रसोई में होता है। सरकारी तेल कंपनियों की रिपोर्ट के अनुसार  2021-22  में एलपीजी की 90 फीसदी खपत रसोई में हुई, जबकि इंडस्ट्रियल में इसका उपयोग 8 फीसदी रहा। इसके अलावा वाहनों में दो फीसदी एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होता है। 

Also Readमहिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिये इस कानूनी प्रावधान की जानकरी होना जरूरी, जानिए विस्तार से

6  साल में इस तरह बढ़े दाम

भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रेल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बार बदलाव किए गए। अप्रेल 2017 में जिस गैस सिलेंडर की कीमत (LPG cylinder prices) दिल्ली में 723 रुपए थी, वो अब 1103 रुपए पर पहुंच गई है। इस तरह से 6 साल में 380 रुपए कीमत बढ़ गई।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved