Most Expensive Countries in Asia: दुनिया में अमेरिका (US) और पश्चिमी देशों के लिहाज से, एशिया महाद्वीप (asia continent) को बहुत महंगा नहीं माना जाता है, क्योंकि ये asia continent विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का घर कहलाता है। एशिया महाद्वीप के बारे में माना जाता है कि यहां रहने और खाने की लागत (Living Cost) उतनी ज्यादा नहीं है, तो बतादें कि यह यह सोंच सही नहीं है। भौगोलिक क्षेत्रफल और जनसंख्या के दृष्टिकोण से देखा जाए तो एशिया महाद्वीप (asia continent) दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जहां 450 करोड़ से भी अधिक आबादी निवास करती है। एशिया में मौजूदा समय दुनिया की कुछ सबसे आशाजनक अर्थव्यवस्थाएं (promising economies) मौजूद हैं। हालांकि साल 2022 एशिया महाद्वीप (asia continent) के अधिकांश देशों के लिए एक अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि यहां रिकॉर्ड तोड़ महंगाई (Inflation) बढ़ी है। आइये जानते हैं एशिया के सबसे महंगे देशों के बारे में -
Also Read:मुकेश अंबानी के बावर्ची की कमाई कर देगी हैरान! मिलती हैं और भी सुविधायें
राशन जुटाने में निकल जाएगा दिवाला
कुछ लोग को लगता है कि भारत में इतनी ज्यादा महंगाई है, तो कहीं और चले जाएं। लेकिन ऐसा नहीं है, विदेशों में गुजर बसर करना और भी मुश्किल है। कहीं और जाने से पहले वहां आटा-दाल का भाव पता कर लेना चाहिए। आज बात एशिया महाद्वीप (asia continent) के सबसे महंगे देशों की जहां जहां महीने भर का राशन जुटाने में दिवाला निकल जाएगा। एशिया महाद्वीप (asia continent) के सबसे महंगे देशों में सबसे पहले नाम आता है जापान (Japan) का। जापान के महंगा होने का एक कारण देशवासियों को एक अच्छी गुणवत्ता की जिंदगी मुहैया कराना है। वैसे भी विकसित देश, किसी विकासशील देश की तुलना में ज्यादा महंगा होता है और जापान एशिया ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे विकसित देशों में से एक है।
Also Read:लिप सर्जरी के बाद अब हिप सर्जरी को लेकर चर्चा में ये हसीना, बदल गया बॉडी शेप! देखें वीडियो
रहना सहन भी बेहद महंगा
हाल ही में 'यॉहू डॉट कॉम' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान के बाद कोरियाई प्रायद्वीप में भी भीषण महंगाई है। यहां का रहना सहन भी बेहद महंगा है। आमतौर पर इस देश के किराया बहुत ज्यादा है। वहीँ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को अपनी शून्य-कोविड नीति के कारण पिछले कुछ वर्षों में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जिसके चलते चीन में बेतहाशा महंगाई बढ़ी है। चीन की गिनती भी एशिया के महंगे देशों में होती है। दुनिया का वित्तीय केंद्र मने जाने वाले देश सिंगापुर में खूब महंगाई है। इसे दुनिया के सबसे महंगे शहरों में स्थान दिया जाता है। कम आपूर्ति के मुकाबले अधिक मांग होने के चलते यहां पर कीमतें औसत से अधिक हो गई हैं। एशिया के महंगे देशों की सूची में फिलीपींस का नाम भी है।
No comments
Post a Comment