डिंडोरी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष व नवरात्र के अवसर पर नगर की महिलाओं ने बुधवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के पूर्व नगर की महिलाएं रानी अवंती बाई चौक में एकत्रित हुई। यहां से प्रभातफेरी शुरू हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची। नर्मदा गंज देवघाट तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान जय श्रीराम और घर घर भगवा छाएगा राम राज फिर आएगा... के नारों के साथ नगर के मुख्य मार्ग से लेकर गलियां गुंजायमान रही। देखें विडिओ -
Also Read:SSY: सुकन्या समृद्धि योजना में निवेशकों को 31 मार्च को लग सकता है झटका, देना पड़ेगा जुर्माना!
महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
प्रभात फेरी में नपा उपाध्यक्ष सारिका नायक, पार्षद स्मिता बर्मन, रितु बिलैया, सीमा बिलैया, यशस्वी बिलैया, जूही बिलैया, शिखा राय, सुनैना द्विवेदी, कमलेश वैश्य, नेहा यादव, मोनिका शर्मा, अनामिका शर्मा, पुष्पा गुप्ता, राधिका शर्मा, ऋतु पाठक सहित नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
No comments
Post a Comment