Rewa News: वृद्ध महिला की गला घोटकर हत्या, पत्थर पटक कर गड्ढे में फेंका, बलात्कार की आशंका

Thursday, 16 March 2023

/ by BM Dwivedi

रीवा. घर में अकेले सो रही वृद्ध महिला की देररात आरोपियों ने हत्या कर दी। पहले वृद्धा का गला घोटा और बाद में पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह महिला का शव घर के पास ही गड्ढेे में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना गुढ़ थाने के अमवा 5 गांव की बताई जा रही है। 

Also Read:अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एजुकेशन जान कर रह जायेंगे हैरान, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं इनसे काफी पीछे

महिला के गुप्तांग में भी चोट

बताया जा रहा है कि रमाकांती पटेल पत्नी गीतालाल (62) अपने घर में अकेले ही रहती थी। रात को महिला घर के अंदर सोई हुई थी। देर रात घर में घुसे आरोपियों ने महिला की गला घोटने का प्रयास किया और बाद में सिर में एक बड़ा पत्थर पटक कर हत्या कर दी। आरोपियों ने घर के अंदर बिस्तर पर ही इस घटना को अंजाम दिया और बाद में शव को घर से कुछ दूर एक गड्ढे में फेंक दिया। सुबह स्थानीय लोगों ने वृद्धा का शव गड्ढे में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के सिर में पत्थर पटकने के निशान मौजूद थे। महिला के गुप्तांग में भी चोट थी और खून बह रहा था, जिससे हत्या के पूर्व महिला के साथ बलात्कार की आशंका जताई जा रही है। बलात्कार की पुष्टि के लिए बिजाइनर स्ट्रालड जब्त कराई गई है जिसे जांच के लिए सागर भेजा जाएगा।

Also Read:नारियल तेल का इन चीजों के साथ करें उपयोग, दिखेगा जादुई असर, दूर हो जाएंगी कई समस्याएं

जान पहचान के हो सकते हैं आरोपी

सीन ऑफ  क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। हालांकि घर में फोर्स इंट्री के निशान नहीं मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी या तो जान पहचान का था या फिर वह घर के अंदर छुप गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजे दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला अपने घर में अकेले रहती है। उनका एक बेटा दिल्ली में रहता था जबकि बेटियां शादी के बाद ससुराल में रहती हैं। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved