मध्यप्रदेश में मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी (Maihar MLA Narayan Tripathi) सड़क हादसे का शिकार हो गये। दुर्घटना में वो बाल-बाल बचे हैं। हादसा सागर जिले के गढ़ा कोटा के पास हुआ। उनका वाहन खड़े ट्रक से टकराया है। बताया जा रहा है कि हादसे में विधायक को पसलियों में लगी हल्की चोट पहुंची है। अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। विधायक नारायण त्रिपाठी ने स्वयं वीडियो जारी कर हादसे की जानकारी दी है। हादसे के बाद वाहन की जो तस्वीर भी सामने आई है, उसमें गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। विधायक त्रिपाठी के मुताबिक 11 अप्रैल रात करीब 12 बजे वो लोग स्कॉर्पियो वाहन से बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) महाराज की कथा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। वाहन में हम चार लोग सवार थे। हम सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। किसी को भी चोट नहीं आई है। भगवान की कृपा से हम सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद, आभार, जो आप इतनी दुआएं देते हैं। इन्हीं दुआओं की वजह से हम ठीक है।
Also Read:नई पार्टी का ऐलान करते हुये मैहर विधायक नारायण ने मांगा समर्थन, 30 सीट पर ठोकेंगे ताल
बीजेपी से विधायक, बनाई नई पार्टी
बता दें कि नारायण त्रिपाठी वर्तमान में मैहर से भाजपा पार्टी से विधायक हैं। पिछले काफी समय से वो विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर सक्रिय हैं। इसके लिये वो अभियान चला रहे हैं। उन्होंने हाल ही में विंध्य जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी का गठन भी किया है। उन्होंने विंध्य क्षेत्र के 30 सीटों पर चुनाव लडऩे की बात भी कही है।
No comments
Post a Comment