न्यूनतम मजदूरी नहीं जीविका मजदूरी प्रदान करें केंद्र सरकार, भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रीय अधिवेशन में बुलंद की आवाज़

Wednesday, 12 April 2023

/ by BM Dwivedi

 

रीवा.भारतीय मजदूर संघ का 20 वां अखिल भारतीय अधिवेशन 7, 8 और 9 अप्रैल को पटना बिहार में संपन्न हुआ। जिसमें रीवा से पदाधिकारी शामिल हुये। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विकास शुक्ला ने बताया कि अधिवेशन में देश के सभी प्रदेशों के साथ-साथ नेपाल सहित कई अन्य देशों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। की अध्यक्षता अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरणमैय् पांड्या एवं संचालन महामंत्री रविंद्र हिम्ते ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय मजदूर संघ के पालक अधिकारी  भागय्या  रहे। अधिवेशन में खुले मंच से श्रमिक नेताओं ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अधिवेशन में पारित प्रस्तावों के अनुसार संगठित एवं असंगठित श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण समय रहते नहीं कराया गया तो भारतीय मजदूर संघ विशाल समूह के साथ दिल्ली में प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा।  

Also Read:Rewa में दस करोड़ के घोटाले में जल संसाधन विभाग के नौ अफसरों पर एफआइआर, जानिए कैसे की गई बंदरबाट

पारित किये गए चार प्रस्ताव 

तीसरे दिन अधिवेशन में संघ द्वारा प्रमुख रूप से 4 प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें प्रमुख रुप से न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी प्रदान की जाए। श्रमिकों के आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाई जाए।  सामाजिक सुरक्षा सब को प्रदान किया जाए। एवं ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए। इन प्रस्तावों के अंदर संगठित एवं असंगठित श्रमिकों के सभी बिंदुओं को शामिल किया गया है एवं इस प्रस्ताव को कार्यवाही हेतु भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही साथ इन चारों प्रस्तावों का ज्ञापन सभी प्रदेशों के जिलों में विशाल धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री  को सौंपकर मांग की गई कि  सरकार श्रम विरोधी नीतियों को लागू करने पर रोक लगाए। समापन सत्र से पहले भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का 3 वर्ष के लिए पुनर्गठन किया गया। जिसमें  हिरण मय पांड्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्रहिम्ते  को राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र पांडे को राष्ट्रीय सह महामंत्री एवं श्रवण कुमार राठौर को राष्ट्रीय वित्त सचिव मनोनीत किया गया इनके साथ ही साथ माननीय वि सुरेन्द्रन राष्ट्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा सह् संगठन मंत्री के पी सिंह भोपाल को उपाध्यक्ष एवं  रामनाथ गणेसे भोपाल को मंत्री बनाया गया। धरमदास शुक्ला को झारखंड बिहार का क्षेत्र संगठन मंत्री एवं सुनील किर्वई को मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। जिला मंत्री ने बताया कि उनके साथ रीवा से  प्रमोद मिश्रा, बृजेश सिंह, यज्ञ नारायण सिंह एवं  रणछोड़ सिंह  अधिवेशन में शामिल हुये।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved