उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए विशेष पूजन अर्चन की गई। इससे पहले चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय भी महाकाल का विशेष अनुष्ठान और अभिषेक किया गया था। अब लॉन्चिंग के करीब 40 दिन बाद जब चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंडिंग करने जा रहा है तो, देशभर में लोग इसकी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बतादें कि इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ भी बीती 24 मई को उज्जैन आए थे। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन किए थे। उन्होंने महाकाल से चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की थी।
आज चंद्रयान-3 चांद की सतह पर पहुंचेगा
बतादें कि करीब चार साल बाद इसरो अपने अधूरा काम पूरा करने जा रहा है। जिसकी उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। आज यानि 23 अगस्त को शाम 6 बजाकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की सतह पर पहुंचेगा। चांद पर चंद्रयान की सफलता पूरवक सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। हालांकि, हाल ही में रूस के चांद पर पहुंचने के मिशन को तब धक्का लगा, जब उसका यान वो चांद की सतह पर पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया था।
No comments
Post a Comment