MP News: चिता पर चार घंटे पड़ा रहा नवविवाहिता का शव, पुलिस के आने के बाद हो पाया अंतिम संस्कार, जानिए पूरी घटना

Sunday, 20 August 2023

/ by BM Dwivedi

मऊगंज. मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाने के पिपराही में नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। जिसकी वजह से अंतिम संस्कार का दौरान करीब चार घंटे तक महिला का शव चिता पर ही पड़ा रहा। महिला की मौत से आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ने पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे गांव वाले भी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद महिला का अंतिम संस्कार हो पाया 

Also Readपति बहुत प्रेम करते हैं, लेकिन मैं परिवार में...! शादी के चंद माह बाद की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

अंतिम संस्कार के दौरान दोनों पक्षों में विवाद
जानकारी के मुताबिक पिपराही निवासी पूजा पति प्रमोद पटेल (23) ने 17 अगस्त की रात घर में फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलाने पर पुलिस ने मौका का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था।  पोस्टमार्टम के पश्चात शुक्रवार को महिला का शव परिजनों को सौंप दिया, जिसकाअंतिम संस्कार करने के लिए वह गांव लेकर चले गए। लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान मायके पक्ष के लोगों का साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतनी बढ़ा गया कि पुलिस को बुलाना पड़ गया। पुलिस ने समझाइश के बाद मायके पक्ष वालों को बयान देने के लिए थाने भेज दिया गया जिसके बाद किसी तरह से महिला का अंतिम संस्कार हो पाया।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved