भोपाल। मध्यप्रदेश के रायसेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह (independence day celebration) में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी (Health Minister Dr. Prabhu Ram Chowdhary) चक्कर खाकर मंच पर गिर पड़े। मुख्य परेड के पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कलेक्टर और एसपी तुरंत ही उन्हें इलाज के लिएजिला अस्पताल ले गए। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के नवगठित मऊगंज जिले में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (Assembly Speaker Girish Gautam) को उमस और गर्मी के चलते मंच पर चक्कर आ गए। तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सम्हालते हुए कुर्सी पर बैठाया। गौतम यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने पहुंचे थे। हालांकि कुछ समय बाद वो ठीक महसूस करने लगे और उनकी मौजूदगी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बाद वो रीवा आ गए। ऐसी ही एक अन्य घटना में अशोकनगर के ईसागढ़ में झंडा वंदन के बाद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा अचानक गश खाकर गिर पड़े। कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनका बीपी कम होने से यह समस्या हुई।
Also Read: पहाड़ों पर आफत बनी बारिश, हिमाचल में 51 लोगों की मौत, उत्तराखंड में रोकी गई चारधाम यात्रा
लम्बे समय तक खड़े होने से बनी समस्या
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी (Health Minister Dr. Prabhu Ram Chowdhary) को दो बार चक्कर आया। उन्हें मंच पर मौजूद कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे (Collector Arvind Kumar Dubey) और एसपी विकास कुमार सहवाल (SP Vikas Kumar Sehwal) ने संभाला। उन्हें एम्बुलेंस से रायसेन जिला अस्पताल लाया गया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ के मुताबिक मंत्री कार्यक्रम के दौरान लंबे समय तक खड़े रहे। जिससे उनका सिंकोप ब्लड सर्कुलेशन रुक गया और हार्ट तक ब्लड कम पहुंचने से उन्हें चक्कर आ गया। हालांकि उनका बीपी और शुगर नॉर्मल था। अब वह स्वस्थ हैं।
No comments
Post a Comment