MP News: पन्ना में कुएं के अंदर पहुंचे तो बेहोश होकर गिरे पिता-पुत्र की मृत्यु, एक बेटा गंभीर

Saturday, 5 August 2023

/ by BM Dwivedi

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में कुएं में जहरीली गैस (poisonous gas) का रिसाव होने से किसान और उसके बेटे की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग मोटर पंप निकालने के लिए कुएं में घुसे थे। घटना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसवारा के लुधगवां गांव में शुक्रवार की सुबह घटी। गंभीर हालत में एक बेटे का कटनी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी कुएं से निकलने वाली जहरीली गैस की जांच में जुटे हैं।
Also ReadMP News: बेटी को छिपकर खुद दुल्हन बनकर बैठ गई मां, पुलिस देख कर दंग रह गई ये कारनामा 

अंदर पहुंचे तो बेहोश होकर वहीं गिर गए
पुलिस के मुताबिक किसान मर्रू सिंह (60) अपने बड़े बेटे कल्याण सिंह (45) और गुलजार सिंह (38) के साथ खेत में बने कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने के लिए उसमें  उतर रहे थे। बताया गया है कि कुएं के अंदर बोर भी था। रस्सी के सहारे पिता और पुत्र जैसे ही कुएं के अंदर पहुंचे तो बेहोश होकर वहीं गिर गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना शाहनगर पुलिस को दी। कुएं से निकलकर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल कटनी के लिए रेफर कर दिया गया। वहां मर्रू सिंह और छोटे बेटे गुलजार सिंह की मृत्यु हो गई। बड़े बेटे कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है। घटना के बाद बोरवेल को सील कर दिया गया है।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved